• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : जेपी नड्डा बोले- गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना जरूरी

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
J P Nadda

J P Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

सासाराम। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को कहा कि राजनीति में नारा लगा देना आसान है, लेकिन गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति बदल दी है।

बिहार के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, हम लोगों ने जो किया है वह लेखा-जोखा लेकर आया हूं। हम क्या करेंगे, ये नहीं बताने आया हूं। हमने क्या किया है, यह बताने आया हूं। मोदी ने बिहार के लिए जो कुछ किया है, जितना खर्च किया है, वह बताने आया हूं।

भाजपा अध्यक्ष ने एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजद के शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय के नाम पर बिहार को चारागाह बना दिया और चारा घोटाला कर दिया, अब रांची की जेल में बैठे हैं।

दो साल पहले नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में 2 दोषियों को फांसी की सजा

उन्होंने लोगों से पहचानने की अपील करते हुए कहा कि लालू राज में शहाबुद्दीन को कुछ नहीं किया गया, नीतीश कुमार के शासन में शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया। लालू राज में गोपालगंज के दलित जिलाधिकारी कृष्णया की हत्या कर दी गई। लालू राज में पटना से व्यवसायी बिहार छोड़कर चले गए।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब राजग की सरकार आई तो हालत सुधरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले 24 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली थी, लेकिन आज शत प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली पहुंच गई है।

उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल राजद के लेाग भी विकास की बात कर रहे हैं। मोदी जी ने उनको विकास भी समझा दिया। अब वे भी समझ गए हैं कि बिहार के लोगों की आकांक्षा क्या है।

Tags: bjphelpJ p naddapoliticspoorग़रीबजे पी नड्डाबिहारभाजपामददराजनीति
Previous Post

वायनाड के सांसद राहुल गांधी नहीं कर सके स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन

Next Post

टीआरपी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने पर जताई चिंता

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
5 judges of supreme court corona positive

टीआरपी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने पर जताई चिंता

यह भी पढ़ें

मुर्दे की गवाही

हत्या कर दफनाये गए शव का बाहर निकाला पैर, मुर्दे ने खुद दी ‘गवाही’

23/07/2020
CM Vishnu Dev Sai

बागेश्वरधाम पहुंचे CM साय, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में हुए सम्मिलित

25/02/2025
Gang Rape

15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version