Main Sliderधर्मफैशन/शैली

शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व कल से, नौ दिन तक होगा मां का गुणगान

शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र कल 17 अक्तूबर से पूरे देश में शुरू हो रहा है।

कल कलश स्थापना के साथ ही नौ दिन तक मां की गुणगान शुरू हो जायेगा। नवरात्र की शुरूआत शनिवार को होने की वजह से मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार हो के आ रही हैं। दुर्गा मंदिरों में कोरोना संक्रमण रोकने के उपाय के साथ मां के दर्शन होंगे।

मां के आने और जाने की सवारी दिन के हिसाब से तय होती है। ऐसी मान्यता है कि यदि नवरात्र शनिवार और मंगलवार से शुरू हो तो मां घोड़े पर सवार हो के आती हैं। रविवार और सोमवार को शुरू होने पर हाथी पर आती हैं जबकि गुरूवार और शुक्रवार होने पर डोली में सवार हो के आती हैं।

Navratri :जानें कैसे हुई तेजस्वी दुर्गा मां की उत्पत्ति

24 अक्तूबर को अष्टमी और नवती दोनो है। लिहाजा नौ दिन व्रत रखने वाले 24 तक व्रत रखेंगे। 25 अक्तूबर को दिन में 11 बजे तक नवमी है। उसके बाद दशमी शुरू हो जायेगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार मां की छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा है क्योंकि सरकार ने बड़ी मूर्ति की स्थापना पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंडाल का दायरा भी छोटा किया गया है। चार से पांच फिट की मूर्तियों की मांग ज्यादा है।

Shardiya Navratri: जानिए मां दुर्गा के नौ स्वरूप और नौ विशेष वरदान

जगह जगह रामलीला की तैयारी चल रही है और भाग लेने वाले कलाकार अभ्यास में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button