• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छ साल की मासूम के साथ दरिंदगी के दोषी को आखरी सांस तक आजीवन कैद की सजा

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
imprisonment

imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़ में अपर जिला जज बीना नारायण की अदालत ने एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी दलपत को मरने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मात्र 2 महीने के ट्रायल के बाद सोमवार को इस वीभत्स रेपकांड में न्यायालय ने सख्त सज़ा का फरमान सुनाया। आपको बता दें कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) बीना नारायण ने रेप के बाद हत्या के एक मामले में 15 अक्टूबर 2020 को दो आरोपियों को फांसी की सजा भी सुनाई थी।

मासूम से रेप की यह घटना 6 अगस्त 2020 की शाम को जनपद हापुड़ के गढ़ थानाक्षेत्र में हुई थी. इस साइको किस्म के आरोपी दलपत को कड़ी मेहनत के बात एसपी संजीव सुमन ने गिरफ्तार किया था। लगभग 10 दिनों तक तक इस आरोपी ने बड़े ही नाटकीय ढंग से पुलिस को परेशान किया था और आखिरकार पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हो गई थी।

सात दशकों बाद अमेरिका में सुनाई गई किसी महिल को मौत की सजा

यह मामला हापुड़ की अपर ज़िला जज और विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)  बीना नारायण की अदालत में चल रहा था। कोर्ट ने एक मासूम छह साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसमे आरोपी को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है।

फैसले के बारे में जिला हापुड़ के डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि थाना गढ़ क्षेत्र में 6 अगस्त  2020 में 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि आरोपी दलपत बाइक पर बैठाकर बच्ची को अपहरण करके ले गया और पूरी रात एक खेत में उसके साथ बलात्कार करता रहा. पुलिस और परिजन पूरी रात बच्ची को ढूंढते रहे। सुबह बच्ची एक खेत में बेहोश पड़ी मिली थी। बच्ची के साथ बुरी तरह हैवानियत की गई थी। इसी मामले में न्यायालय ने मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इमरती देवी पर टिप्पणी पर कमलनाथ ने कहा- किसी को असम्मानित लगा हो तो मुझे खेद है

बताते चलें कि अगस्त में वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी दलपत ने कानून को चकमा देने के लिए अपना सुसाइड नोट और कपड़े गंगा नदी के किनारे छोड़ दिये थे, जिसमें उसने लिखा था कि वह पुलिस से बचने के लिए गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर रहा है। लेकिन एसपी हापुड़ संजीव सुमन ने आरोपी के सुसाइड नोट पर यकीन न करते हुए सर्च अभियान जारी रखा और आरोपी दलपत पर 2.5 लाख का इनाम घोषित कराया था। इसके बाद 15 अगस्त को पुलिस ने आरोपी दलपत को गिरफ्तार कर लिया था।

अब इस मामले में महज 50 दिनों की सुनवाई के बाद दोषी दलपत को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindiFast track courtlife imprisonmentRape sentencerape with minorआजीवन कारावासनाबालिग के साथ रेपफास्ट ट्रैक कोर्टरेप की सजा
Previous Post

सात दशकों बाद अमेरिका में सुनाई गई किसी महिल को मौत की सजा

Next Post

चित्रकूट में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Accident

चित्रकूट में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल

यह भी पढ़ें

Royal Challengers Bangalore decided to bat after winning the toss

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

18/04/2021
Fake Anamika Shukla arrested

फर्जी अनामिका शुक्ला लखनऊ से गिरफ्तार, घोषित था इतना इनाम

21/06/2021
CM Dhami

पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version