• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपी नड्डा बोले- अब लालू का ‘लालटेन राज’ नहीं, मोदी का ‘एलईडी राज’ चलेगा

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जेपी नड्डा JP Nadda

जेपी नड्डा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो का जिक्र किया है, वहीं विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है।

नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पोस्टर से लालू प्रसाद की तस्वीर गायब होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं, लालूजी उसमें नहीं दिख रहे। अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया है। इसलिए गायब किया, क्योंकि बिहार की जनता जागरूक है। अब लूटराज या लालटेन राज नहीं चलेगा। अब मोदी का एलईडी राज चलेगा।

बसपा विधायक बोले- ब्राह्मण होने की कीमत चुका रहे हैं, सीबीआई का छापा ‘राजनीति से प्रेरित’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति प्रारंभ से ही लटकाना, अटकाना, भटकाना और काम नहीं करने की रही है। कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल ने भी सर्वोच्च न्यायालय में राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने की कोशिश की थी, लेकिन न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की भी चर्चा की और कहा कि पहले पाकिस्तान के लिए श्रीनगर आरामगाह बना था, लेकिन अब आतंकवादी भी समझते हैं कि अगर घुसेगा तो सजा-ए-मौत मिलेगी।

क्या Redmi लॉन्च करेगा iPhone 12 mini के समान एक स्मॉल स्क्रीन फोन?

भाजपा प्रमुख ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कभी भी किसी पार्टी और नेता को इस आधार पर मत चुनिए कि वो क्या करेगा। किसी को भी चुनना है तो इस आधार पर चुनिए कि उस पार्टी ने और उस नेता ने पहले क्या किया है, अगर उसने पहले अच्छा काम किया है तो वो आगे भी करेगा, इस आधार पर आप चुनिए।

नड्डा ने कहा कि बिहार में अब गुंडाराज नहीं चलेगा, कानून का राज चलेगा। बाहुबली का राज नहीं चलेगा, विकास बल का राज चलेगा। अब ये अंतर बिहार में आ गया है और ये हमको समझना होगा।

Tags: bjpElection meetingJP naddalalu prasadNDAचुनावी सभाजेपी नड्डाभाजपाराजगलालू प्रसाद
Previous Post

केजरीवाल सरकार तेलंगाना को बाढ़ राहत के लिए 15 करोड़ रुपये देगी

Next Post

चाकू की नोक पर युवती को बनाया हवस का शिकार, तीनों आरोपी भाई गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
boy killed a girl in love

चाकू की नोक पर युवती को बनाया हवस का शिकार, तीनों आरोपी भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Belly Fat

पेट की चर्बी करनी है कम, तो ऐसे खाएं केले

19/09/2025
Arun Gandhi

राष्ट्रपिता के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज ही होगा अंतिम संस्कार

02/05/2023
Petrol price

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई भी बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version