• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Opinion Poll : बिहार में महागठबंधन पर भारी पड़ सकता है NDA

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर विभिन्न न्यूज चैनल्स ओपिनियन पोल लेकर आ रहे हैं। सीएसडीएस-लोकनीति के साथ मिलकर आज तक न्यूज चैनल ने सर्वे किया है। इस ओपिनयन पोल में एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार दिखाई दे रहा है। वहीं, पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप में भी महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव से एनडीए उम्मीदवार नीतीश कुमार आगे हैं।

सीएसडीएस-लोकनीति के ओपिनियन पोल के अनुसार, विधानसभा चुनाव में एनडीए को 133 से लेकर 143 सीटें मिलने का अनुमान है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 88-98 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा करने वाली चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) महज 2-6 सीटों पर विजयी हो सकती है। अन्य दलों की बात करें तो ओपिनियन पोल में 6-10 सीटें दी गई हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस ओपिनियन पोल के दौरान 37 विधानसभा सीटों के 148 बूथों पर लोगों की राय पूछी गई है। इस दौरान, 3731 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया है। यह ओपिनियन पोल 10 से 17 अक्टूबर के बीच में कराया गया है। सर्वे एजेंसी का दावा है कि सभी आयुवर्ग के लोगों से उनकी राय पूछी गई है।

कौन बने मुख्यमंत्री?

सर्वे के दौरान जब लोगों से मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद पूछी गई तो इसमें नीतीश कुमार सबसे आगे रहे। 31 फीसदी लोग नीतीश कुमार को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। जबकि, महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 27 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं। वहीं, चिराग पासवान पांच, डिप्टी सीएम सुशील मोदी चार और लालू यादव को तीन फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

एनडीए के पक्ष में 38 फीसदी लोग

ओपिनियन पोल के अनुसार, 38 फीसदी लोगों ने एनडीए के पक्ष में राय रखी है, जबकि महागठबंधन के पक्ष में 32 फीसदी लोग हैं। इसके अलावा, छह फीसदी लोगों की चाहत है कि राज्य में अगली सरकार एलजेपी की बने।

क्या कहता है अन्य ओपिनियन पोल?

इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ और सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया था। इस ओपिनियन पोल में भी एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। सर्वे के मुताबिक, बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 160 सीट पर एनडीए को जीत मिल सकती हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 76 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 7 सीटें, जिसमें पांच एलजेपी को मिल सकती हैं। अगर पार्टी वाइज सीटों की बात करें तो एनडीए के 160 सीटों में बीजेपी के खाते में 85, जेडीयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं।

Tags: Aaj Tak Bihar Assembly Election PollAaj Tak Bihar SurveyAaj Tak Opinion PollAaj Tak SurveyAajtak Bihar Opinion PollBihar Aaj Tak SurveyBihar Assembly ElectionBihar Opinion PollBihar Opinion Poll Latest NewsCSDS Lokniti Bihar Opinion Pollhindi newsnews in hindiNitish KumarTejashwi Yadavआजतक ओपिनियन पोलआजतक बिहार विधानसभा चुनाव पोलआजतक बिहार सर्वेआजतक सर्वेतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार आजतक सर्वेबिहार ओपिनियन पोलबिहार ओपिनियन पोल लेटेस्ट न्यूजबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान नहीं करना चाहते थे ‘राज’ का रोल

Next Post

छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे मां-बाप की…….

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
आत्महत्या

छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे मां-बाप की.......

यह भी पढ़ें

revanth reddy

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी नजरबंद, जानें पूरा मामला

19/07/2021
funeral

गंगा में मिले अज्ञात शवों का प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

11/05/2021
murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version