• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस ने विकास नहीं, भ्रष्ट्राचार की खीचीं लकीरें

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कमलनाथ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में प्रदेश के विकास के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्ट्राचार की लंबी लकीर खींच दी गयी थी।

श्री सिंधिया ने शिवपुरी जिले के करैरा, पोहरी, मुरैना जिले के जौरा, सुमावली, मुरैना एवं ग्वालियर में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में वे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमने-सामने थे, लेकिन दोनों का उद्देश्य विकास, प्रगति और जनसेवा ही था। जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो हमने सोचा था कि ये एक प्रगतिशील, विकासशील सरकार होगी। विकास की जो लकीर श्री चौहान ने इतने सालों में खींची थी, उससे भी लंबी लकीर खींचेगी।

नींबू और काले नमक की इस देसी ड्रिंक से मोटापा हो जाएगा छू मंतर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की बड़ी भूमिका रही। जनता ने 26 सीटें दीं। हमारी सोच थी कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, लेकिन इस क्षेत्र का, प्रदेश का विकास होना चाहिए। मगर कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की लंबी लकीर खींच दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। मुझसे भी कहलवाया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

श्री सिंधिया ने कहा कि श्री चौहान ने मुख्यमंत्री बनते ही वो लॉक तोड़ दिया, जो कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास पर लगाया था। उन्होंने आते ही किसानों के खातों में फसल बीमा के पैसे डाले। केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये देती है। हमने श्री चौहान से अनुरोध किया, उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से इसमें 4 हजार की राशि और जोड़ दी।

नवरात्री स्पेशल: ऐसे बनाएं सूखे काले चने, माँ दुर्गा होंगी प्रसन्न

राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आते ही विकास के काम शुरू कर दिये हैं, फिर भी अगर आप लोगों की कोई और मांग है, तो वो भी पूरी होगी। आप आने वाली 03 नवंबर को कमल खिलाइये, आपके विकास की चिंता हम करेंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि आपके हाथों में दो झंडे हैं। एक झंडा भाजपा का और एक सिंधिया परिवार का। आपको इन दोनों झंडों का मान-सम्मान रखना है।

Tags: gwalior Headlinesgwalior newsGwalior News in Hindijyotiraditya scindia mpKamal Nath newsLatest gwalior Newsmadhya pradesh newsmp assembly by election 2020 datemp by election 2020mp news liveइमरती देवी न्यूज़ग्वालियरज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020
Previous Post

यूपी में 31,277 शिक्षकों को स्कूल आवंटन का आदेश जारी, जानें कब होगी ज्वाइनिंग?

Next Post

कृषि कानून: राज्य नहीं बदल सकते केंद्र का कानून, जनता को बेवकूफ बनाया

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

कृषि कानून: राज्य नहीं बदल सकते केंद्र का कानून, जनता को बेवकूफ बनाया

यह भी पढ़ें

High Tension Line

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई उर्स में जा रही ट्रॉली, 21 जायरीन झुलसे

24/05/2024
Abhinav Rubina

रुबीना-अभिनव से पूछा गया- क्या शादी में आई थी दिक्कतें? तो दिया यह जवाब

04/10/2020
Punjab Kings beat Rajasthan Royals

IPL: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version