Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमरामपुर

रामपुर : हैवानों ने नाबालिग के साथ पूरी रात किया गैंगरेप, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के हीए दो युवकों ने लड़की के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने उसे खेत में ले जाकर गैगरेप किया। मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने थाना कैमरी में तहरीर दी है। पुलिस ने 376DA, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 4(2) में मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार घटना थाना कैमरी क्षेत्र के एक गांव की है। 15 अक्टूबर की रात को घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ED ने गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा से सात घंटे तक की पूछताछ

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि गांव में उसका मकान बन रहा था, यहां गांव के ही रिजवान उर्फ गुड्डू और मोहम्मद आलम मजदूरी का काम कर रहे थे।

दोनों ने उसकी लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खेत में उसके साथ गलत काम किया। सुबह 5 बजे लड़की को छोड़ा. वह लौटी तो उसने हमें आपबीती बताई।

पिता ने कहा कि यही नहीं दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं और मुझे थाने न जाने की धमकी भी दी थी। वह किसी तरह से हिम्मत जुटाकर इनसे छिपते हुए अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button