• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-ताइवान दोस्ती से आग बबूला ड्रैगन, कहा- हिंदुस्तान का होगा बड़ा नुकसान

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
भारत-ताइवान दोस्ती Indo-Taiwan

भारत-ताइवान दोस्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। भारत और ताइवान में व्‍यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इन अटकलों के बीच चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स को मिर्ची लगी है। उसने धमकी दी है कि भारत को ताइवान के साथ व्यापार करना भारी पड़ सकता है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अपने संपादकीय में लिखा कि सीमा, आर्थिक और व्‍यापरिक मोर्चे पर कई महीने से उकसावे की कार्रवाई के बाद भारत ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह ताइवान कार्ड पर और ज्‍यादा खतरा उठाने जा रहा है। भारत ताइवान के साथ व्‍यापारिक वार्ता करने जा रहा है। चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि ताइवान कार्ड से चीन के लक्ष्‍मण रेखा को चुनौती मिलेगी। कहा कि भारत को यह ज्ञान होना चाहिए कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।

WTO के चीनी विशेषज्ञ हूओ जियांगउओ ने कहा कि नियमों के मुताबिक भारत ताइवान के साथ अलग से कोई समझौता नहीं कर सकता है, लेकिन भारत के नेता विद्वेषपूर्ण इरादे से चीन से और ज्‍यादा दुश्‍मनी मोल लेना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत इसके जरिए चीन पर दबाव डालकर सीमा पर लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है।

इसी वजह से अमेरिका के साथ सैन्‍य ड्रिल करने जा रहा है। चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि ताइवान कार्ड खेलने और चीन के मुख्‍य हितों को अनदेखा करने से भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही भारत को धमकी दी थी।

लखनऊ एयरपोर्ट का कामकाज अडाणी ग्रुप 2 नवबंर से देखेगा

चीनी विदेश मंत्रालय ने ताइवान के साथ भारत की ट्रेड डील पर कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है। वन चाइना थ्योरी को भारत समेत दुनिया के सभी देशों ने माना है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ताइवान द्वीप के साथ किसी भी देश के आधिकारिक आदान-प्रदान का दृढ़ता से विरोध करता है। खासकर ऐसे देश जिनका चीन के साथ राजनयिक संबंध हैं। हम इससे संबंधित मुद्दों पर विवेकपूर्ण और उचित तरीके से विचार करेंगे।

भारत और ताइवान कर सकते हैं व्यापारिक वार्ता

हाल में ही खबर आई थी कि चीन के साथ खराब होते संबंधों के बीच भारत और ताइवान ट्रेड डील पर औपचारिक बातचीत शुरू कर सकते हैं। ताइवान कई वर्षों से भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत करना चाहता है, लेकिन भारत सरकार इससे कतराती रही है। इसकी वजह यह है कि भारत चीन की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से सरकार के भीतर ऐसे तत्व हावी हुए हैं जो ताइवान से साथ ट्रेड डील के पक्ष में है। अगर भारत के साथ सीधी ट्रेड वार्ता शुरू होती है तो यह ताइवान के लिए बड़ी जीत होगी। चीन से दबाव के कारण उसे किसी भी बड़े देश के साथ ट्रेड डील शुरू करने में संघर्ष करना पड़ा है।

Tags: asian countries Headlinesasian countries Newsasian countries News in Hindiglobal times furious on indian politiciansglobal times India Taiwan Trade DealIndia china Latest newsIndia China Standoff Latest NewsIndia Taiwan Trade DealIndia Taiwan Trade Deal chinaLatest asian countries Newsग्‍लोबल टाइम्‍स ताइवान भारत धमकीग्‍लोबल टाइम्‍स भारतीय नेता धमकीबाकी एशियाभारत चीन तनाव ताइवानभारत ताइवान व्‍यापार समझौता चीनभारत-ताइवान दोस्ती
Previous Post

लखनऊ एयरपोर्ट का 2 नवंबर से अगले 50 सालों तक कामकाज देखेगा अडाणी ग्रुप

Next Post

अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी कोरोना वायरस से संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

150 cattle were tied in front of SDM bungalow
क्राइम

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

06/09/2025
Red Fort
Main Slider

लाल किले में सुरक्षा में बड़ी चूक, परिसर से चोरी हुआ करोड़ो का कलश

06/09/2025
PM Modi-Donald Trump
Main Slider

ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ वाले बयान पर पीएम मोदी का सुनकर रह जाएंगे हैरान

06/09/2025
Karela Pakoras
Main Slider

इन पकोडों को खाकर झूम उठेंगे आप, चटपटा होता है इनका स्वाद

06/09/2025
Camphor
Main Slider

इन जगहों पर रखें कपूर का टुकड़ा, घर में मां लक्ष्मी के साथ कुबेर का भी होगा वास

06/09/2025
Next Post

अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी कोरोना वायरस से संक्रमित

यह भी पढ़ें

प्रतापगढ़ सड़क हादसे में दो की मौत accident

प्रतापगढ़ सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत, आठ घायल

04/03/2021
Apparel Park

यीडा के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़

10/09/2023
accident

खड़ी डबल डेकर बस में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक यात्री की मौत

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version