• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में पुरुषों को भी होती है बाल झड़ने की समस्या, ऐसे करें देखभाल

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाल झड़ने की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नही बल्कि पुरुषों में भी पायी जाती है. ठण्ड के मौसम में ये समस्या तो और भी बढ़ जाती है. पुरूषों में अधिकतर गंजेपन की समस्या देखने को मिलती है. महिलाओं के हेयर प्रोब्लेम्स से रिलेटेड बहुत से उपाए तो हमे मिल जातें हैं. आज हम पुरूषों के लिए कुछ हेयर केयर टिप्स लेकर आए हैं जोकि सर्दियों में बहुत काम आएँगे.

सर्दियों में पुरुष कैसे करें बालों की देखभाल

1. पुरुषों के लिए अधिकतर मार्केट में जिस तरह के उत्पादों को लॉन्च किया जाता है, उनमें 2 इन वन या थ्री इन वन इस तरह की विशेषताएं होती हैं. ऐसे में एक ही साथ शैम्पू, कंडीशनर या बॉडी वॉश के रूप में काम आने वाले किसी ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल आपको बेहतर लग सकता है, लेकिन कोशिश हमेशा एक कम्प्लीट हेयर केयर सिस्टम में निवेश करने की करें. हर एक चीज के लिए अलग-अलग उत्पादों का ही इस्तेमाल करें. इनका चुनाव अपने हेयर टाइप के मुताबिक करें.

2. बालों को सुखाते समय उन्हें तौलिए से न घिसें, इससे बाल कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने या झड़ने लगते हैं, तो इस समस्या से बचने के लिए उन्हें हल्के हाथों से धीरे-धीरे सुखाएं.

3. हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम से कम मात्रा में करें.

4. भले ही पुरुष हेयर कर्लिग या फ्लैट आयरन का इस्तेमाल न करते हों, लेकिन बालों को सुखाने के लिए पुरुष अकसर ब्लो-ड्रायर का उपयोग अकसर करते हैं. ऐसे में जितना संभव हो सके, इससे दूरी बनाकर रखें और अगर करते भी हैं तो हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरूर करें.

5. अनचाहे दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर ट्रिमिंग कराते रहे.

6. बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. विटामिन बी6, बी12 और फॉलिक एसिड बालों के लिए बहुत जरूरी है. केले और आलू जैसे स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थो में विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा होती है. बी12 के लिए मीट, मछली और दुग्ध उत्पादों का सेवन किया जा सकता है.

7. बालों को मजबूत बनाने के लिए आहार में फॉलिक एसिड के लिए ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें, खासकर इसके लिए टमाटर या सिट्रिक या खट्टे फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.

8. प्रोटीन बालों के लिए बहुत जरूरी हैं, ऐसे में दाल और बीन्स को अपने दैनिक आहार में जोड़ें, हालांकि कई बार इन सारी चीजों का पर्याप्त मात्रा में सेवन संभव नहीं हो पाता है तो ऐस में रोज एक मल्टीविटामिन जरूर लें.

9. बालों और जड़ों के लिए तेल बहुत महत्वपूर्ण है. गर्मियों में नारियल तेल और सर्दियों में जैतून या बादाम के तेल से सिर में हल्के हाथों से मालिश करें. बेहतर परिणाम के लिए तेल में थोड़ा सा प्याज का रस मिला लें और फिर उसे बालों में लगाएं, इससे बाल काफी लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं.

 

Tags: beautyhair care diethair care tips for malehair care tips for menHaircare Tips for Men
Previous Post

अपने वैवाहिक रिश्तें की डोर को न पड़ने दे कमजोर, लें समझदारी से काम

Next Post

खाली पेट इन चीजों का सेवन पड़ सकता है महंगा, न करे इन्हें खाने की भूल

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

फेस पर हो गया झुर्रियों का कब्जा, इस पैक से पाएं छुटकारा

19/06/2026
benefits of toothpaste
फैशन/शैली

टूथपेस्ट के ये फायदें जानकर चौंक जाएंगे

19/06/2026
Garlic Kadhi
फैशन/शैली

खाने में बनाएं लहसुन की कढ़ी, खाते ही बोलेंगे वाह

19/06/2026
Blisters
फैशन/शैली

नए सैंडिल से पैरों में पड़ गए हैं छाले, ये उपाय देंगे राहत

19/06/2026
makeup brushes
फैशन/शैली

ऐसे करें मेकअप ब्रश की सफाई

19/06/2026
Next Post

खाली पेट इन चीजों का सेवन पड़ सकता है महंगा, न करे इन्हें खाने की भूल

यह भी पढ़ें

murder

आठ साल की बच्ची की हत्या, ड्रम में मिला शव

03/01/2023
baby rani maurya

उत्तराखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना सरकार का लक्ष्य है : बेबी रानी

02/03/2021
UP Board

मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम

25/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version