• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP ने पंजाब में दलित बच्ची से रेप होने पर, कांग्रेस पर दागे सवाल, बोले हाथरस जाने वाले 35 नेता कहां हैं?

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, पंजाब, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब में एक दलित बच्ची के साथ रेप हुआ तो भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि यूपी के हाथरस जाने वाले 35 नेता कहां है?

यह भी पढ़ें:-IPL 2020: धोनी ने पांड्या ब्रदर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट

पंजाब के होशियारपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ रेप हुआ है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर आक्रामक है। रेप की इस घटना को लेकर BJP आरोप लगा रही है कि कांग्रेस यह देखकर रेप पीड़ितों के लिए आवाज उठाती है कि जहां घटना हुई है वहां किसकी सरकार है। भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया है कि हाथरस जाने वाले 35 नेता अब कहां हैं?

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, रेप को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का होशियारपुर की घटना पर कोई ट्वीट नहीं आया। हाथरस जाने वाले 35 नेता आज कहां हैं? बीजेपी सुनिश्चित करेगी कि परिवार के साथ न्याय हो।”

निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती कि क्या जहां आपकी सरकार नहीं है, वहां अगर रेप होता है तो उसके खिलाफ आप भाई-बहन गाड़ी में बैठकर पिकनिक की तरह प्रदर्शन करने जाएंगे, मगर क्योंकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है तो होशियापुर की घटना पर एक भी बात नहीं बोलेंगे क्या?” वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कड़ा वार किया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसे मार दिया। जो हाथरस और बाकी जगह जाते थे उनसे मैं पूछता हूं राहुल और प्रियंका गांधी टांडा क्यों नहीं जाते, राजस्थान में 10 जगह बलात्कार की घटना हुई वहां क्यों नहीं जाते।” उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ चुनाव प्रचार करते हैं, कैसे चलेगा?”

 

Tags: bjpcongressGirl rapedHathrashNirmala sitaramanpunjab
Previous Post

इमरती देवी ने पार की राजनीतिक मर्यादा, कमलनाथ को कहा शराबी और लुच्चा-लफंगा

Next Post

मनीष पांडे ने बताया इस प्लान के चलते मिली सफलता

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
पंजाब

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Next Post
Manish Pandey

मनीष पांडे ने बताया इस प्लान के चलते मिली सफलता

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty

सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर दिया रिएक्शन

29/08/2020
pt. ashutosh-nadda

.. . तो क्या एके शर्मा की ताजपोशी होने जा रही है!

13/07/2021
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के  शातिर लवलेश पटेल की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version