• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम की नगरी में भव्य दीपोत्सव, सरयू तट पर जलाए जाएंगे साढ़े पांच लाख दीप

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
दीपोत्सव

अयोध्या में दीपोत्सव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में कोविड-19 के प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करते हुये तीन दिन भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में पांच लाख पचास हजार दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। दीपोत्सव के दौरान सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण होगा। कई स्थानों पर एलईडी डिस्पले बोर्ड तथा एलईडी वैन लगायी जायेगी ताकि जनमानस जगह जगह भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आनन्द उठा सके।

उन्होंने बताया कि रामायण काल पर आधारित 11 झांकियां निकाली जायेंगी। कोविड-19 के चलते इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिये बहुत ही सीमित संख्या में पर्यटक अयोध्या में रहेंगे।

कौशांबी : नकली सैनिटाइजर फैक्ट्री का भंडाभोड़, भारी मात्रा में हैंडवाश बरामद

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल ने बताया कि इस बार भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 11 से 13 नवम्बर तक अर्थात् तीन दिवसीय होगा। मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 12 नवम्बर को का.सु. साकेत महाविद्यालय से रामायण काल पर आधारित ग्यारह झांकियां निकाली जायेंगी जो नये घाट सरयू तट पर स्थित रामकथा पार्क तक जायेगी। शोभायात्रा में निकाली जा रही झांकियों में सचित्र पात्र होंगे जो रामायण काल में घटित घटनाओं का सचित्र दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

जिला मजिस्टे्रट अनुज कुमार झा ने बताया कि राज्याभिषेक के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। 13 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थलों पर आयोजित होगा। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की ओर से श्रीराम, सीता, लक्ष्मण जी के स्वरूप की आरती के साथ उनका विधि विधान से राज्याभिषेक भी किया जायेगा। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी होगी।

कोरोना वायरस: देश में 90 फ़ीसदी लोग कोरोना से हुए ठीक

उन्होंने बताया कि सायं काल सरयू आरती के पश्चात भजन संध्या स्थल पर रामलीला का आयोजन तथा राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन का भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्ष/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा कोविड-19 के दृष्टिकोण से वही लोग प्रवेश कर पायेंगे जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये परिचय पत्र होंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या आने वाले हर मार्ग पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसके लिए बड़े पैमाने पर फोर्स की तैनाती भी की जायेगी।

अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारी के लिये कल देर शाम अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें इस बार कोविड-19 और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए दीपोत्सव का वल्र्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी की गयी। उन्होंने बताया कि पांच लाख पचास हजार दिये जलाये जायेंगे। माना जा रहा है कि दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार रामलला के दरबार में दीप जलायेंगे।

Tags: ayodhya newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiअयोध्या में दीपोत्सव
Previous Post

IPL 2020: धोनी ने पांड्या ब्रदर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट

Next Post

विराट कोहली की अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Desk

Desk

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Next Post

विराट कोहली की अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव ने क्रिकेट को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

murder

शराबी पुत्र ने पिता की ईंट से कूट-कूट कर की हत्या

08/07/2022
vaccination campaign for pregnant women

स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

04/08/2021
Gaushala catches fire

गौशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक गौवंश जिंदा जले

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version