• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी, बोले- मोहन भागवत जी सच्चाई का सामना करने से क्यूं लगता है डर?

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सच्चाई का सामना करने से क्यूं लगता है डर? Why are you afraid of facing the truth?

सच्चाई का सामना करने से क्यूं लगता है डर?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा चीन पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत सच जानते हैं, लेकिन सामना करने से डरते हैं।

‘हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है’ के उच्चारण के पीछे कोई राजनीतिक व सत्ता केंद्रित संकल्पना नहीं : मोहन भागवत

बता दें कि आरएसएस प्रमुख भागवत ने वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया के सामने पता है कैसे चीन सीमाओं का अतिक्रमण कर रहा है? उस देश (चीन) की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। इस बार वह ताइवान, वियतनाम, अमेरिका, जापान और भारत के साथ लड़ रहा है। लेकिन भारत की प्रतिक्रिया ने चीन को परेशान कर दिया है।

Deep inside, Mr Bhagwat knows the truth. He is just scared to face it.

The truth is China has taken our land and GOI & RSS have allowed it. pic.twitter.com/20GRNDfEvD

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया। इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा कि अंदर से मोहन भागवत सच जानते हैं। वह सिर्फ उसका सामना करने से डरते हैं। सच्चाई यह है कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है और भारत सरकार एवं आरएसएस ने इसकी अनुमति भी दे दी है।

अज्ञात हमलावरों ने पूर्व आतंकी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में अप्रैल महीने से भारत-चीन के बीच सीमा विवाद जारी है। दोनों देशों की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात हैं। जून महीने में दोनों सेनाएं गलवान घाटी में आमने-सामने की स्थिति में आ गई थीं, जिसके बाद भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, अगस्त महीने में भी चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जोकि नाकाम रही थी।

भागवत ने कहा कि भारत को चीन के खिलाफ बेहतर सैन्य तैयारियां करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब कई देश चीन के सामने खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि चीनी घुसपैठ पर भारत की प्रतिक्रिया से चीन सकते में है। चीन की अपेक्षा भारत को अपनी शक्ति एवं दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने कहा कि चीन ने महामारी के बीच में हमारी सीमाओं का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि उस देश (चीन) की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है।
भागवत ने कहा कि हमारी मंशा सबके साथ मित्रता करने की है और यह हमारी प्रकृति है। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार से कमजोर करने अथवा खंडित करने का प्रयास कतई स्वीकार्य नहीं है और हमारे विरोधी अब इससे अवगत हो चुके हैं।

Tags: China Mohan Bhagwathindi newsMohan Bhagwat China IssueMohan Bhagwat knows the truth but scare to face itMohan Bhagwat Rahul Gandhi Newsnews in hindiRahul Gandhi Mohan Bhagwatचीन के बारे में सच जानते हैं मोहन भागवतमोहन भागवत चीन मुद्दामोहन भागवत राहुल गांधीराहुल गांधी मोहन भागवतसच्चाई का सामना करने से डरते हैं
Previous Post

अज्ञात हमलावरों ने पूर्व आतंकी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Next Post

Bihar Election : बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, चार नेता छ साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Desk

Desk

Related Posts

Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post

Bihar Election : बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, चार नेता छ साल के लिए पार्टी से निष्कासित

यह भी पढ़ें

Shaun Pollock

शॉन पोलाक ने चुने IPL 2020 के पांच बेस्ट गेंदबाज

16/11/2020
kvs class 1 admission

नर्सरी की EWS की बची हुई सीटों के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन

06/12/2021
Winter session of UP Vidhansabha

शीतकालीन सत्र: कुर्ते पर नारे लिखकर पहुंचे सपा नेता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version