• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : पहले चरण की वोटिंग खत्म, 71 सीटों पर शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार चुनाव के पहले चरण में बुधवार को विधानसभा 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर जारी है। चुनाव आयोग के के तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ है।

करवा चौथ पर फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी दुल्हन जैसी खूबसूरत

बुधवार को बिहार विधानसभा के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर 6 बजे तक मतदान हुआ। इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिया।

कोरोना के कारण इस चुनाव में काफी एहतियात बरती गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। बिना मास्क के मतदान करने आए वोटर्स को वोट देने की इजाजत नहीं दी गई। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ दें तो कुल मिलाकर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

वोटरों में दिखा गजब का उत्साह

लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखते ही बना। मतदान केंद्रों पर हर उम्र के मतदाताओं की लंबी लाइनें दिखीं। सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार मतदान कर रहे वोटरों में था। उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्मीद से अधिक मतदाता घरों से बाहर निकले और अगले पांच साल उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इसका फैसला ईवीएम पर बटन दबा कर दे दिया।

पीएम मोदी का झूठ बोलने में कोई मुकाबला नहीं : राहुल गांधी

शांतिप्रिय तरीके से मतदान संपन्न

बुधवार की सुबह जब मतदान शुरु हुआ तो कुछ केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आई। हालांकि चुनाव आयोग के कर्मियों ने इसे जल्द ही ठीक कर लिया। वहीं कुछ इलाकों में लोगों ने नेताओं पर मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार भी किया। कुल मिलाकर सभी 71 सीटों पर शांतिप्रिय तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में निर्वाचन आयोग की व्यवस्थाओं से लोग संतुष्ट दिखे और मतदाताओं ने भी कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने में सहयोग दिया।

एक तरफ 16 जिलों के मतदाता 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवारों की किस्तम ईवीएम में कैद कर रहे थे। तो दूसरी तरफ दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जैसे तमाम बड़े नेताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई जनसभाओं को संबोधित किया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दूसरे चरण का मतदान 03 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 07 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionBihar Election First Phase VotingBihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling Newsबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा है बेहतर विकास : नीतीश कुमार

Next Post

Xiaomi दिवाली सेल का आज है आखिरी दिन, मोबाइल्स पर 10 हजार रु तक की छूट

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post

Xiaomi दिवाली सेल का आज है आखिरी दिन, मोबाइल्स पर 10 हजार रु तक की छूट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सभी औपचारिकताएं पूरी, UCC लागू करने के लिए तैयार: सीएम पुष्कर धामी

26/01/2025
JP Nadda

देवभूमि में गूंजी नड्डा की दहाड़, बोले- कांग्रेस राज में थी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

04/04/2024
उद्योगपति अजय पंचाल

लापता उद्योगपति अजय पंचाल की लाश बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version