• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जसप्रीत और सूर्यकुमार ने मुंबई को दिलाई आरसीबी पर शानदार जीत

Desk by Desk
29/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश तय कर लिया।

बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल (45 गेंद में 74 रन) को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और वे छह विकेट पर 164 रन ही बना सके। जवाब में मुंबई ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने का गम भुलाते हुए यादव 43 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 14 अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है। किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं।

जीत के लिए बेताब कोलकाता के समीकरण बिगाड़ने उतरेगा चेन्नई

मुंबई के लिए यादव को छोड़कर हालांकि कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। क्विंटॉन डिकॉक (19) और ईशान किशन (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई आरसीबी के लिए पडीक्कल ने 45 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए जोश फिलिपे (33) के साथ 71 रन जोड़े।

इसके बाद आरसीबी का मध्यक्रम चरमरा गया और मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया। बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिए। पडीक्कल ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर चौके के साथ शुरुआत की और तीसरे ओवर में कृणाल पांड्या को लगातार तीन चौके लगाए। दोनों सलामी बल्लेबाजी ने बिना किसी दबाव के खेलना जारी रखा। फिलिप ने ट्रेंट बोल्ट को पांचवें ओवर में छक्का भी जड़ा।

पडीक्कल ने जेम्स पैटिंसन के अगले ओवर में दो चौके लगाए। छठे ओवर में आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन था। इसके बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर ने फिलिप को ललचाया जो आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूके, लेकिन क्विंटॉन डिकॉक ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की। पडीक्कल ने चाहर को दो चौके और लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Tags: Mumbai Indians MatchMumbai Indians PlayoffRoyal Challengers Banglore MatchRoyal Challengers Banglore TeamSuryakumar YadavSuryakumar Yadav latest Newssuryakumar yadav newsजसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंस आईपीएलमुंबई इंडियंस प्लेऑफमुंबई इंडियंस मैचरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैचसूर्यकुमार यादव
Previous Post

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किल

Next Post

संन्यास के बाद एमएस धोनी बगैर ऑस्ट्रेलिया से पहली सीरीज खेलेगा भारत

Desk

Desk

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
incense
Main Slider

इसके बिना अधूरी है आपकी पूजा, देवता होते है प्रसन्न

26/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
Main Slider

गारबेटा में भी योगी-योगी, सड़कों-छतों पर खड़े होकर हजारों लोगों ने किया बुलडोजर बाबा का दीदार

20/04/2026
Next Post
dhoni

संन्यास के बाद एमएस धोनी बगैर ऑस्ट्रेलिया से पहली सीरीज खेलेगा भारत

यह भी पढ़ें

Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें ये दान

12/01/2025
suicide

मेकअप आर्टिस्ट ने फांसी लागकर की आत्महत्या, डिप्रेशन से था ग्रस्त

16/01/2021
PM Modi

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडेन समेत 22 देशों के नेताओं को छोड़ा पीछे

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version