• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीत के लिए बेताब कोलकाता के समीकरण बिगाड़ने उतरेगा चेन्नई

Desk by Desk
29/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
Chennai Super Kings Match

चेन्नई सुपर किंग्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे गुरुवार को दुबई में मैच खेलना है। केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है और उसकी टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के इस दौर में कुछ टीमों की हार जीत से कई टीमें 14 या 16 अंक तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में बेहतर रन गति से प्लेऑफ के स्थानों का निर्धारण होगा। इसे ध्यान में रखते हुए केकेआर के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है।

गौरी खान ने बेटी सुहाना की ‘स्किन कलर’ वाली पोस्ट पर किया रिएक्ट

केकेआर के लिए चेन्नई के खिलाफ काम आसान नहीं होगा। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। केकेआर का बल्लेबाजी क्रम इयोन मोर्गन के लिए चिंता का विषय है और उन्हें उम्मीद होगी कि अब जबकि टीम को सख्त जरूरत है तब पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। नितीश राणा का प्रदर्शन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसके बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है।

गेंदबाजों ने केकेआर की तरफ से अभी तक अच्छी भूमिका निभाई है। तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्रभावशाली रहे हैं और अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है। केकेआर के गेंदबाजों को चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने किसी भी तरह की ढिलायी बरतने से बचना होगा। चेन्नई के बल्लेबाज भी निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन जब उनका दिन होता है तो वे किसी भी तरह के आक्रमण धज्जियां उड़ा सकते हैं।

Tags: Chennai Super KingsChennai Super Kings MatchChennai Super Kings Playing XIIPL PLayoffs 2020kolkata knight ridersKolkata Knight Riders MatchKolkata Knight Riders playing XIKolkata Knight Riders Teamआईपीएल प्लेऑफकोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता नाइट राइडर्स टीमकोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवनकोलकाता नाइट राइडर्स मैचचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XIचेन्नई सुपर किंग्स मैच
Previous Post

गौरी खान ने बेटी सुहाना की ‘स्किन कलर’ वाली पोस्ट पर किया रिएक्ट

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किल

Desk

Desk

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Next Post
Sunrisers Hyderabad Match

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किल

यह भी पढ़ें

IND vs ENG

IND vs ENG: टीम इंडिया ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज, गिल और जुरेल चमके

26/02/2024
Mayawati

मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव बीएसपी

15/03/2021

छत्तीसगढ़ को नहीं बनने देंगे पंजाब- CM बघेल

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version