• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतकबीरनगर : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए दो लाख 65 हजार रुपए

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
सरकारी खाते से पैसे उड़ाए

सरकारी खाते से पैसे उड़ाए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने तहसीलदार के पद नाम के खाते का चेक चुराकर दो लाख 65 हजार 500 रूपये उड़ा लिया।

बैंक से इस ट्रांजेक्शन की जानकारी होने के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने उक्त धनराशि को खाते में वापस कराया। इस मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्य प्रकाश तथा महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धायपोखर निवासी दंपति को हिरासत में लिया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर कटिकाछनी पहने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने इस मामले में तहसीलदार(न्यायिक) धनघटा को 48 घण्टे में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

प्रभारी निरीक्षक धनघटा आर.के. गौतम ने बताया कि तहसीलदार धनघटा श्रीमती वंदना पाण्डेय ने सूचना दी कि उनके पद नाम के खाते के चेकबुक में से चार चेक चुरा लिया गया है। एक चेक से 02 लाख 65 हजार पांच सौ रूपये ग्राम धायपोखर निवासिनी यशोदा देवी पत्नी चम्मन के पीएनबी सिकटहा के खाते में भेज दिया गया। इसका मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया तब उन्हें जानकारी हुई।

सात साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

तहसीलदार का आरोप है कि धनघटा तहसील में तैनात रहे चेनमैन (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) सत्य प्रकाश ने ही उक्त चेक चुराया और उसका दुरुपयोग किया। उक्त कर्मचारी धनघटा से खलीलाबाद तहसील में स्थानांतरित हो चुका है लेकिन अक्सर वह धनघटा में देखा जाता है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरी तरफ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मामले की जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार (न्यायिक) को सौंपी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अन्य कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

कार्तिक पूर्णिमा पर कटिकाछनी पहने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

Next Post

डीरेका का नाम अब बनारस रेल-इंजन कारखाना होगा, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
डिरेका रेल-इंजन कारखाना

डीरेका का नाम अब बनारस रेल-इंजन कारखाना होगा, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

Pitru-Paksha

पितृ श्राप से मुक्ति का दिन है सोमवती अमावस्या, जानें पूजा विधि और महत्व

10/04/2021
आत्महत्या

कोरोना संक्रमित हेड कांस्टेबल ने कोविड अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

06/09/2020

मुख्यमंत्री पुष्कर ने जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version