Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबिजनौर

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना नहटौर में रिलायंस पेट्रोल पंप की है। जानकारी के मुताबिक कलियर शरीफ के पास एक कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में नहर में डूबे बरेली के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक किसी तरह नहर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया।

आतंकवाद और हिंसा से कभी किसी का कल्याण नहीं हो सकता : पीएम मोदी

हादसे की खबर आते ही चारों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। यह सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से कलियर रुड़की के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के द्वारा कार को तालाब से बाहर निकाल लिया है और सभी मृतकों के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।

बरेली : कलयुगी पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

घायल हनीफ को इलाज के लिए पुलिस ने थाना नहटौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जबकि इफ्तिखार, तनवीर, छोटू और राजू की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद इनके शवों को भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद बरेली से उनके परिवार के कई लोग नहटौर रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button