• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने जिस सी-प्लेन से भरी उड़ान, जानें इसके बारे में सब कुछ

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी ने जिस सी-प्लेन से भरी उड़ान The sea-plane filled by PM Modi

पीएम मोदी ने जिस सी-प्लेन से भरी उड़ान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केवड़िया। सरदार पटेल के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को सी-प्लेन सेवा की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने साबरमती फ्रंट तक इस विमान से यात्रा भी की।

बता दें कि इस विमान में 19 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लगभग 200 किलोमीटर की दूरी को सी-प्लेन के जिरए लगभग 40 मिनट में तय किया जा सकेगा।

अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच यह सी-प्लेन सेवा की शुरुआत हुई है। बता दें कि यह देश की पहली सी-प्लेन सर्विस है। बता दें कि सी-प्लेन कई मायनों में खास होता है। ये हल्का होता है और कम ईंधन में उड़ान भर सकता है। हर एक घंटे की उड़ान के लिए लिए ये सिर्फ 272 लीटर पेट्रोल खर्च करता है।

हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी

गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच आज से शुरू हुई सी-प्लेन सेवा का संचालन स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी करेगी। स्पाइसजेट रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। सी-प्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी। हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी।

जानें  कैसे बुक कर सकेंगे टिकट?

एयरलाइंस की तरफ से बताया गया कि उड़ान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये से शुरू होगा। इसका टिकट 30 अक्टूबर के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।

क्या है उड़ान योजना?

उड़ान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा तय एयरलाइनों को वित्तीय मदद दी जाती है। ताकि जिन हवाई अड्डों से संचालन नहीं होता। वहां से उड़ानों को प्रोत्साहित किया जा सके। उड़ान के तहत विमानों में करीब आधी सीटें सब्सिडी किराये पर पेशकश की जाती है।

19 यात्री कर सकेंगे सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विन ऑट्टर 300 सी-प्लेन अहमदाबाद रिवर फ्रंट पहुंच चुका है। इसका वजन 3,377 किलो है। इसमें 1,419 लीटर तक ईंधन भरा जा सकता है। इस प्लेन में 19 यात्री सफर कर सकते हैं। पीटी61-32 इंजन वाले इस विमान को उड़ान के दौरान प्रति घंटे 272 लीटर ईंधन की जरूरत होती है।

जानें क्या है सी-प्लेन की खासियत?

  • सी-प्लेन की सबसे खास बात यह है कि यह पानी और जमीन दोनों जगह से उड़ान भर सकता है। दोनों ही जगह इसे लैंड कराया जा सकता है।
  • सी-प्लेन को उड़ान भरने के लिए ज्यादा लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती है। यह 300 मीटर लंबे रनवे से ही उड़ान भर सकता है। इस वजह से सी-प्लेन के जरिए नदी और तालाबों से भी उड़ान भरा जा सकता है। इसके लिए सिर्फ फ्लोटिंग जेट्टी की जरूरत होती है।
  • सी-प्लेन की शुरुआत से भारत के हर कोने में हवाई सेवा संभव हो सकेगी। जहां पर एयरपोर्ट नहीं हैं, वहां भी यह आसानी सेवा दे सकता है इससे पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।
  • सी-प्लेन सेवा के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है। यह समुद्र, तालाब और नदी में लैंड करने की क्षमता रखता है, जिससे छोटे शहरों में भी हवाई सेवा की शुरुआत संभव हो सकेगी। कनाडा में सी-प्लेन सेवा सबसे अधिक है।
  • सी-प्लेन का इस्तेमाल समुद्री बचाव अभियान और जंगलों की आग बुझाने में भी किया जा सकेगा।
  • यह अन्य विमानों के मुकाबले काफी कम ऊंचाई पर उड़ सकता है।
Tags: pm modiSea plane NewsSeaplane inauguration dateseaplane serviceSeaplane Ticket bookingSeaplane Ticket booking SitespicejetWhat is SeaPlane
Previous Post

Katrina kaif निभाएँगी सुपरहीरो का रोल, मेगा बजट फिल्म में नहीं होगा कोई हीरो

Next Post

बिहार चुनाव : जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव का मंच ढहा, देखें viral video

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव का मंच ढहा Jan Adhikar Party leader Pappu Yadav demolishes stage

बिहार चुनाव : जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव का मंच ढहा, देखें viral video

यह भी पढ़ें

kareena kapoor

सैफ-करीना के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

21/02/2021
Abdullah Azam

अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मुझे भरोसा नहीं, क्या पता गोली मार दें : अब्दुल्ला

28/01/2022
Passenger Train

जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, ऐसे बची यात्रियों की जान

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version