• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे, ली विजयी विदाई

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे

धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबु धाबी। चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल-13 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गई । चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही थीं कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन धोनी ने स्पष्ट किया है कि वह अगले वर्ष खेलने जा रहे हैं।

रविवार को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड की नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही आईपीएल-13 से विजयी विदाई ली और पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पंजाब को प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था लेकिन पंजाब को निराशाजनक बल्लेबाजी का नुकसान उठाना पड़ा। पंजाब ने दीपक हुड्डा (नाबाद 62) के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन यह स्कोर ऐसा नहीं था कि चेन्नई को कोई परेशानी हो पाती। चेन्नई ने गायकवाड के नाबाद अर्धशतक से 18.5 ओवर में एक विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह टूर्नामेंट से विजयी विदाई ली और साथ ही यह संकेत भी दे दिया कि वह अगले साल भी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलेंगे। चेन्नई ने प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने के बाद लगातार तीन जीत हासिल की। चेन्नई ने इस दौरान बेंगलुरु, कोलकाता और पंजाब को हराया। चेन्नई ने टूर्नामेंट का समापन छह जीत, आठ हार और 12 अंकों के साथ किया।

धोनी के कहा कि वह अगले सत्र में चेन्नई के लिए खेलने जा रहे हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब जीता है और वह पांच बार उपविजेता रही है। इस साल का आईपीएल पहला मौका है जब धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी है।

धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और इस बार के आईपीएल में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर लगी हुई थीं। चेन्नई टीम के 2016 और 2017 में स्पॉट फिक्सिंग के लिए निलंबित होने के बाद चेन्नई की टीम ने 2018 में धोनी की कप्तानी में वापसी की और तीसरी बार खिताब जीता। चेन्नई 2019 में फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही।

Tags: Chennai Super KingsCricket News in HindiIPL 2020ipl live scoreKings XI Punjabkings xi punjab vs chennai super kingsKxip vs cskkxip vs csk live matchkxip vs csk live scoreLatest Cricket News UpdatesLive Scoretoday match scoreकिंग्स इलेवन पंजाबकिंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई सुपर किंग्सलाइव क्रिकेट स्कोर
Previous Post

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर एवं उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

Next Post

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का लहरायेगा परचम: अखिलेश यादव

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का लहरायेगा परचम: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Capital Hill

ट्रंप समर्थकों का कैपिटल हिल में हंगामा, गोलीबारी में चार की मौत, 15 दिन की इमरजेंसी का ऐलान

07/01/2021
सीएम योगी CM Yogi

किसानों को गुमराह करने से बाज आए विपक्ष : सीएम योगी

03/03/2021
Multilevel Parking

रामोत्सव 2024: योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

04/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version