• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कप्तान इयोन मोर्गन : किस वजह से राजस्थान के खिलाफ मिली बड़ी जीत

Desk by Desk
02/11/2020
in Categorized
0
kolkata knight riders

कोलकाता नाइट राइडर्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली|  कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दुबई में राजस्थान रॉयल्स पर 60 रन की जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के बाद कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले में आक्रामकता के साथ खेलने उतरी थी क्योंकि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था।

कोलकाता के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कमिंस (34 रन पर चार विकेट), शिवम मावी (15 रन पर दो विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से जोस बटलर (35) और राहुल तेवतिया (31) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। मैच खत्म होने के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया है कि आखिर किस वजह से टीम राजस्थान के खिलाफ जीतने में सफल हो पाई है।

नाइट राइडर्स ने मोर्गन की 35 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी से सात विकेट पर 191 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (39) और शुभमन गिल (36) ने भी पहले ओवर में झटका लगने के बाद दूसरे विकेट 72 रन जोड़कर टीम को शानदार मंच मुहैया कराया।

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ”मैंने सोचा था कि 191 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी रहेगा। मुझे लगता है कि आउट होकर लौटे हर बल्लेबाज ने कहा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार है। वैसे भी हम पूरी आक्रामकता के साथ खेलने के इरादे से उतरे थे क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं था। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार थे।”

मोर्गन ने कहा कि ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी जिससे रॉयल्स की टीम फायदे की स्थिति में नहीं रही। उन्होंने कहा, ”ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी इसलिए वे फायदे की स्थिति में नहीं थे। रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि पावर प्ले में पांच विकेट गंवाने के बाद जीत दर्ज कर पाना बेहद मुश्किल था।

मुझे लगा कि यह 180 रन के आसपास का विकेट था। थोड़ी ओस थी। पावर प्ले में चार विकेट (पांच विकेट) गंवाने के बाद वहां से वापसी करना काफी मुश्किल था। कमिंस ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हमें अच्छी गेंदों को भी खेलना पड़ा।”

Tags: cricketcricket newsDinesh Karthikeoin morganIPLIPL 2020ipl newskolkata knight ridersPat CumminsRahul Tewatiarajasthan royalsSteve Smithआईपीएलआईपीएल 2020इयोन माेर्गनकोलकाता नाइट राइडर्सक्रिकेटदिनेश कार्तिकपैट कमिंसराजस्थान रॉयल्सराहुल तेवतियास्‍टीव स्मिथ
Previous Post

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने बढ़ा

Next Post

प्रियंका का बीजेपी पर तंज, बोली- पूंजीपति मित्र को दिया एयरपोर्ट का दिवाली गिफ्ट

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका का बीजेपी पर तंज, बोली- पूंजीपति मित्र को दिया एयरपोर्ट का दिवाली गिफ्ट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

80 साल के बुजुर्ग ने लगाए मुख्यमंत्री योगी जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल

17/05/2021
mukesh khanna

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा शो को बताया था ‘अश्लील’, कॉमेडियन का आया रिएक्शन

20/10/2020
DM Savin Bansal listened to the problems of 102 people.

गरीब पप्पू की संपत्ति बैंक ने बिना सूचना बेची, डीएम सख्त

24/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version