• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर : पहली महिला गैंगस्टर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, किया गिरफ्तार

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस ने चर्चित महिला गैंगस्टर गीता तिवारी पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने महिला गैंगस्टर गीता तिवारी और शातिर बदमाश जस्सू जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी जस्सू के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

दरअसल बीते शुक्रवार को महिला गैंगस्टर के घर जश्न के दौरान फायरिंग मामले में गिरफ्तारी की गयी है। वहीं फायरिंग मामले में फरार शातिर बदमाश सिरिंस सोनकर समेत तीन बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने फरार तीनों बदमाशों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है।

गौरतलब है कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्यबिहार कालोनी निवासी महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर पर जन्मदिन की पार्टी के जश्न में गोली चलने की वारदात हुई थी। जिसमें गोली लगने से जन्मदिन पार्टी में आये दो युवक नीतिश सिंह और मोहम्मद आमिर घायल हुये थे। इस मामले में घायल नीतिश सिंह के पिता कृष्ण प्रताप सिंह की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में महिला गैंगस्टर गीता तिवारी और जस्सू जायसवाल की गिरफ्तारी की गयी है।

कैदी ने टावर से कूदकर की आत्महत्या, मुख्य प्रहरी समेत चार लोग निलंबित

बता दें बीते शुक्रवार की शाम महिला गैंगस्टर के घर उसकी नतिनी के जन्मदिन की पॉर्टी में शहर के तमाम बदमाश जुटे थे। इस दौरैान नाच-गाने का भी इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बदमाशों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक गुट के सिरिंस सोनकर, जस्सू जायसवाल, छोटू कुरैशी और अश्विनी द्वारा मौके पर फायरिंग की गयी थी। जिसमें दूसरे पक्ष के नीतिश सिंह और मोहम्मद आमिर घायल हुये थे। मामले का जानकारी होने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने मीडिया को बताया है कि गैंगस्टर एक्ट में बंद महिला गैंगस्टर गीता तिवारी पिछले महिने की 20 तारीख को रिहा हुई थी। वहीं शुक्रवार को महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर नातिनी के जन्मदिन के पार्टी मनाने के दौरान गोली चलने की वारदात में दो युवक घायल हुये। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला गैंगस्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में आरोपी और घायल सभी का अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है। ऐसे में पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने घटना के कसूरवार महिला गैंगस्टर गीता तिवारी और जस्सू जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

Tags: crime news in hindigangster woman geeta tiwarigorkahpur crime newslatest gorakhpur newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

Next Post

छोटे भाई Ishaan Khattar के लिए Shahid Kapoor ने लिखा स्पेशल बर्थडे पोस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
ईशान खट्टर

छोटे भाई Ishaan Khattar के लिए Shahid Kapoor ने लिखा स्पेशल बर्थडे पोस्ट

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

04/12/2022
charcoal face pack

चेहरे से मुंहासे हो जाएंगे गायब, लगाएं ये फेस पैक

31/01/2026
किसान आन्दोलन से कई ट्रेन निरस्त Many trains canceled due to farmer movement

रेलवे ने त्योहारों पर 392 स्पेशल ट्रेनों का यात्रियों को दिया तोहफा, इन तारीखों में होगा संचालन

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version