• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली विजय मिश्रा के व्यवसायिक भवन गिराने के मामले में चार नवंबर को सुनवाई

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही, राजनीति
0
MLA Vijay Mishra

MLA Vijay Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भदोही विधायक विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित बहुमंजिला व्यवसायिक भवन के ध्वस्तीकरण के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की याचिका पर चार नवम्बर को सुनवाई करेगी।

न्यायालय ने याचिकाकर्ता इंद्रकली देवी समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है और मामले की सुनवाई चार नवंबर को होगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कमिश्नर प्रयागराज मंडल के आदेश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र पीडीए की याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।

कमिश्नर प्रयागराज ने इंद्रकली द्वारा ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई करते हुए 28 ‌अक्तूबर को प्रकरण पीडीए के पास वापस भेज दिया था। कमिश्नर न्यायालय ने संबंधित जोनल अधिकारी को याची का पक्ष सुनकर एक सप्ताह में उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया था। इस आदेश से नाखुश पीडीए ने आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। पीडीए का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और अरुण कुमार मिश्र ने रखा। पीडीए का कहना है कि कमिश्नर द्वारा अपील निर्णीत करने में कई स्तर पर त्रुटियां की गई हैं।

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर : दबंगों ने बाप-बेटे को मारी गोली, कई थानों की पुलिस तैनात

कमिश्नर ने अपने आदेश में यह कहते हुए मामला पीडीए को वापस भेज दिया था कि याची इंद्रकली आदि को ध्वस्तीकरण नोटिस का तामीला संबंधित अधिनियम की धारा 43 के प्रावधानों के तहत नहीं कराया गया और न ही धारा 44 का पालन किया गया। पीडीए ने 12 ‌दिसंबर 2007 को ध्वस्तीकरण नोटिस नोटिस भेजा था। जिस पर 13 साल के बाद अमल शुरु किया गया।

गौरतलब है कि विजय मिश्र के अल्लापुर स्थित विवादित भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू करने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। याची को नियमानुसार पीडीए के नोटिस के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील और स्थगनआदेश अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में कमिश्नर के समक्ष अपील दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई के बाद कमिश्नर ने प्रकरण पुनः विचारण के लिए पीडीए को वापस भेज दिया। कमिश्नर के इस आदेश को उच्च न्यायालयमें चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई अब चार नवंबर को होगी।

Tags: 24ghante online.comanother case against Vijay MishraBahubali MLA Vijay MishraMLA Vijay MishraNational newsPDApolitical newsबाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तारविजय मिश्रा जमानत याचिका खारिजविधायक विजय मिश्र
Previous Post

IPL 2020 : दिल्ली दूसरे स्थान पर, बेंगलुरु ने भी किया क्वालीफाई

Next Post

राहुल गांधी के वायनाड सीट से निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी के वायनाड सीट से निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

New Sports Policy

योगी कैबिनेट ने नई खेल नीति को दी मंजूरी, राज्य खेल प्राधिकरण की होगी स्थापना

10/03/2023
CM Bhagwant Mann

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Uttarakhand implemented Yoga policy

योग भारत की आत्मा है और उत्तराखंड उसकी धड़कन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version