• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली इस बार भी दिवाली में न जलाए पटाखे, केजरीवाल ने की अपील

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार वायु प्रदूषण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसके बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण और कोरोना से जंग लड़ने के लिए गुरुवार को दिल्लीवासियों का आह्वान किया है।

उन्होंने राजधानीवासियों को दिवाली में पटाखे न जलाने और एक साथ लक्ष्मी पूजन के लिए कहा है। केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग दिवाली के दिन 7.39 बजे एक साथ लक्ष्मी पूजन करें और कोरोना व प्रदूषण को भगाने का संकल्प लें।

पंकज त्रिपाठी प्ले में लड़की के गेटअप में करते थे डांस

केजरीवाल ने ये बातें एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली इस समय कोरोना और प्रदूषण से जंग लड़ रही है। हम सबके पूरे प्रयास हैं कि इन दोनों से हम जीत जाएं। प्रदूषण की वजह से कोरोना स्थिति और खराब हो रही है।

केजरीवाल ने कहा कि हर साल इस महीने में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है, क्योंकि पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं यहां पहुंचता है। कई सालों से यह हो रहा है, लेकिन राज्य सरकारें इस पर ध्यान नहीं देतीं। इन सरकारों ने किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर एक बहुत अच्छा समाधान ढूंढ निकाला है।  दिल्ली सरकार और

पूसा इंस्टीट्यूट ने तैयार किया पराली गलाने वाला केमिकल

दिल्ली सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर एक केमिकल बनाया है, जो पराली पर डालने से वह खाद में बदल जाता है। इसके बाद मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी साल होगा जब पराली जलाई जाएगी। अगले साल से सभी राज्य इस केमिकल का प्रयोग करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हमने पिछली बार पटाखे न जलाने की शपथ ली थी। साथ ही कनॉट प्लेस में एक साथ दिवाली मनाई थी। इस बार भी हम सब लोग मिलकर दिवाली मनाएंगे। इस बार भी हम पटाखे नहीं जलाएंगे, अगर हमने पटाखे जलाए तो अपने ही बच्चो की जिंदगी के साथ खेलेंगे।

गोवा में अश्लील वीडियो शूट कराने के आरोप में एफआईआर हुई दर्ज

केजरीवाल ने कहा कि इस बार हमने दिवाली के लिए अलग इंतजाम किया है। इस बार हम दिवाली के दिन 14 नवंबर को शाम 7.39 पर दो करोड़ लोग मिलकर लक्ष्मी पूजन करेंगे। मैं अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में एक जगह लक्ष्मी पूजन शुरू करूंगा, कुछ टीवी चैनल उसका सीधा प्रसारण करेंगे।

उन्होंने अपील की कि आप सभी अपने टीवी चैनल लगाकर उस समय हमारे साथ लक्ष्मी पूजन करें। अगर हम दो करोड़ लोग उस दिन एक साथ लक्ष्मी पूजन करेंगे, रामचंद्र जी के वनवास से लौटने का स्वागत पर्व मनाएंगे तो पूरी दिल्ली के अंदर एक अद्भुत माहौल होगा। पूरी दिल्ली में पॉजिटिव तरंगें फैलेंगी और मंगल ही मंगल होगा।

Tags: Arvind KejriwalCM केजरीवालDelhi NCR Hindi SamacharDelhi NCR News in HindiLatest Delhi NCR News in Hindiअरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंसअरविंद केजरीवाल सरकार
Previous Post

सुहाना खान ने भाई आर्यन की मर्जी के खिलाफ शेयर की फैमिली फोटो

Next Post

नोरा फतेही ने ‘दिलबर’ गाने पर किया धमाकेदार डांस

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Nora Fatehi

नोरा फतेही ने 'दिलबर' गाने पर किया धमाकेदार डांस

यह भी पढ़ें

रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 में खुलासा, नहीं छापे 2000 रुपये के नए नोट

25/08/2020
Amit Shah in Bengal

भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारे और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : शाह

11/04/2021
Know how to create UAN number online while sitting at home

जानिए घर पर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाए UAN नंबर?

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version