• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या : CM योगी गाय के गोबर से तैयार दीपकों को जलाकर करेंगे दीपोत्सव का आगाज

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या में दीपोत्सव

अयोध्या में दीपोत्सव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली दिवाली को लेकर यूपी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के चौथे दीपोत्सव की तैयारी पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है। क्योंकि राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इसलिए योगी सरकार इस साल के दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी, इस बार अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत, राम जन्मभूमि परिसर में संध्या काल की आरती के साथ करेंगे।

सीएम योगी सरकारी गोशालाओं द्वारा गाय के गोबर से तैयार किए गए विशेष दीपकों को जलाकर भव्य दीपोत्सव का आगाज करेंगे। 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब राम जन्मभूमि परिसर में इतने बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगें। हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष गाइडलाइन तैयार की है। गाइडलाइन के मुताबिक दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति पत्र लेना होगा. इसके बिना कोई भी शख्स इसमें शामिल नहीं हो सकेगा।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बोले-एलएसी पर बदलाव मंजूर नहीं, चीन-पाक को दी कड़ी चेतावनी

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं इसकी तैयारी की गई है। दीपोत्सव में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कितने लोग शामिल हो सकते हैं, उनसे भी आधी संख्या में लोगों को दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पास जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘बिना पास के पर्यटक या किसी भी अन्य व्यक्ति को दीपोत्सव में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सबसे पहले रामलला के परिसर में मुख्यमंत्री जाएंगे और वहीं पर राम लला की आरती कर दीपोत्सव की शुरुआत की अनुमति राम लला से लेंगे।’

लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली

दीपोत्सव के सभी पारंपरिक कार्यक्रम पहले की तरह ही होते रहेंगे। साकेत महाविद्यालय से रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। वहीं राम की पैड़ी पर इस बार साढे 5 लाख दीपक जलाकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। पिछले वर्ष भी यहां पर 4,26,000 दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था. इस बार उस रिकॉर्ड से भी आगे निकलने की तैयारी है।

पिछली बार के 12 घाटों के मुकाबले इस बार 24 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे और इसके लिए अवध विश्वविद्यालय के छात्रों समेत 10,000 वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। इस बार घाटों पर रचनात्मक कलाकारी भी देखने को मिलेगी घाटों पर भगवान राम के मंदिर का मॉडल, पुष्पक विमान, राम दरबार की कलाकृतियां बनाई जा रही है। इनके ऊपर दीपक जलाए जाएंगे।

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का केस लड़ने वाले वकील के बेटे ने की आत्महत्या

तय कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का राम कथा पार्क पहुंचने पर स्वागत करेंगे। उसके बाद राम और सीता के स्वरूप पुष्पक विमान से राम कथा पार्क पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इनकी अगवानी करेंगे और आरती करेंगे. फिर यहीं राम का राज्याभिषेक होगा।

इस के बाद मुख्यमंत्री सीधे राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे. जहां वह राम जन्मभूमि पर छोटी दीपावली के मौके पर रामलला की आरती उतारेंगे और रामलला से  दीपोत्सव की अनुमति मांगेंगे। उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में गाय के गोबर से बनाए गए विशेष दीपक जलाए जाएंगे। यह दीपक सरकारी गोशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं। 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब राम जन्मभूमि परिसर में बड़ी संख्या में दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

Tags: A lamp made of cow dungayodhyaayodhya newsGrand festival in ayodhyaLatest Uttar Pradesh News in Hindiअयोध्या में दीपोत्सवगाय के गोबर से बने दीपकराम मंदिर निर्माण परिसर
Previous Post

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बोले-एलएसी पर बदलाव मंजूर नहीं, चीन-पाक को दी कड़ी चेतावनी

Next Post

मथुरा : 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपी दो गिरफ्तार,एक फरार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
सेक्सुल असॉल्ट

मथुरा : 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपी दो गिरफ्तार,एक फरार

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74.94 लाख के पार, 13.58 लाख लोग रोगमुक्त

18/10/2020
Raksha Bandhan

कब है रक्षाबंधन, बस इतनी देर रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

30/07/2022
Sri Lanka

Asia Cup: लंका के ‘शेर’ के आगे पाकिस्तान हुआ ‘ढेर’, छठी बार चैंपियन बना श्रीलंका

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version