Main Sliderउत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य

वाराणसी में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 17,271 पहुंचा

वाराणसी। वाराणसी जिले में शुक्रवार को 68 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में इस वैश्विक महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 17,271 हो गई।

धनतेरस से पहले आई सोने की कीमत में गिरावट, जानिए आज के भाव

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त 2,226 ताजा जांच परिणामों में 68 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इन आकड़ों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,271 हो गई है जिनमें से 16,321 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। साथ ही 674 का इलाज चल रहा है। इस वैश्विक महामारी ने वाराणसी में अब तक 276 लोगों की जानें ली हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कितने समय में पूरी होगी हाथरस घटना की जांच?

उन्होंने बताया कि जांच लिये अब 3,61,913 नमूने गये, जिनमें से 3,26,604 निगेटिव पाये गये हैं। 3,43,875 नमूनों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं तथा 3,618 के आने बाकी हैं।

Related Articles

Back to top button