• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना और खास : केपी ओली

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नेपाल और भारत का रिश्ता Nepal and India relationship

नेपाल और भारत का रिश्ता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना और खास है। भारत और नेपाल का रिश्ता एक बड़े भाई और एक छोटे भाई का हमेशा से रहा है। यह बात नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारतीय सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे से मुलाकात में यह बात कही है। शुक्रवार को दोनों के बीच काठमांडू में मुलाकात हुई। नेपाल के प्रधानमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि मौजूदा मुद्दों को दोनों देश बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे र नेपालका सम्माननीय प्रधानमन्त्री श्री केपी शर्मा ओलीबीच शिष्टाचार भेट
Details may be seen at:https://t.co/Q7kJAhz2ry pic.twitter.com/8ztAVaHHxy

— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) November 6, 2020

केपी शर्मा ओली के विदेश सलाहकार रंजन भट्टाराई ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के सेना प्रमुखों को मानद महारथी का दर्जा देने की परंपरा है। बैठक के दौरान पीएम ने विश्वास जाहिर किया कि दोनों देशों के बीच मौजूदा मुद्दों को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।

हैदराबाद ने बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे नरवणे को गुरुवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की ओर से नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि दी गई। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास शीतल निवास पर आयोजित सामारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। जनरल नरवणे को तलवार भी भेंट गई।

शुक्रवार को नरवणे और ओली के बीच मुलाकात पीएम आवास बालूवाटर में हुई। ओली नेपाल के रक्षामंत्री भी हैं। दोनों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देशों के बीच रिश्तों में काफी तनाव देखा गया। मई में नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा पास किया था, जिसमें भारत के उत्तराखंड के कई इलाकों को शामिल कर लिया गया। 8 मई को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से उत्तराखंड में लिपुलेख पास को धारचूला से जोड़ने वाले अहम रणनीतिक सड़क का उद्घाटन करने पर नेपाल ने आपत्ति जाहिर की थी।

हज यात्रा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन सात नवंबर से शुरू, जारी हुई नई गाइडलाइंस

नेपाल की ओर से नया नक्शा जारी करने के बाद भारत ने इसका विरोध किया। इसे एकतरफा कार्रवाई बताया और कहा कि इस तरह क्षेत्रीय दावों का बनावटी विस्तार मान्य नहीं होगा। इसके बाद भी ओली ने भारत के खिलाफ कई बार खुलकर बयानबाजी की। घरेलू राजनीति की वजह से इस्तीफे का दबाव बढ़ने पर उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें कुर्सी से हटाने के लिए नई दिल्ली में साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने भगवान राम को नेपाली बताते हुए कहा था कि भारत में नकली अयोध्या है, जबकि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था।

Tags: army chief nepal visitIndian Army PresidentKP Sharma OliManoj Mukund NarwaneNepal India RelationshipPrime Minister of Nepalकेपी शर्मा ओलीनेपाल प्रधानमंत्रीनेपाल भारत रिश्ताभारतीय सेना अध्यक्षमनोज मुकुंद नरवणेसेना अध्यक्ष का नेपाल दौरा
Previous Post

फर्जी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, दूसरे के शैक्षिक दस्तावेजों पर कर रहा था नौकरी

Next Post

महाराष्‍ट्र : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बनीं विधान परिषद की सदस्य, 12 सदस्य होंगे मनोनीत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Petrol
नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
Next Post

महाराष्‍ट्र : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बनीं विधान परिषद की सदस्य, 12 सदस्य होंगे मनोनीत

यह भी पढ़ें

GST

लोकसभा ने जीएसटी कानूनों में संशोधन संबंधी विधेयक, 2023 किया पास

11/08/2023
shivpal yadav

सपा से गठबंधन के सारे प्रयास किए, अखिलेश से नहीं मिला कोई जवाब : शिवपाल

28/09/2021
collision of two goods trains

दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल

16/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version