• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्र नवनिर्माण के पथ पर बढ़ रही भाजपा में सबका विश्वास समाहित है : स्वतंत्रदेव

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बरेली, राजनीति
0
स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी शिक्षक/स्नातक विधान परिषद चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

श्री सिंह ने शनिवार को बरेली के जिला कार्यालय में आयोजित बरेली-मुरादाबाद शिक्षक स्नातक चुनाव बैठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में लखनऊ शिक्षक/स्नातक चुनाव की बैठक के दौरान बूथ जय के लिए जिम्मेदारी तय की। पार्टी ने बैठकों के माध्यम से एमएलसी चुनाव क्षेत्र के तहत आने वाले सभी जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष, सहित चुनाव संयोजकों तथा प्रभारियों को चुनाव की जिम्मेदारियां सौंप कर चुनावी विजय का माइक्रोमैनेजमेंट साझा किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने अथक परिश्रम के साथ सबसे अधिक मतदाता बनाने का काम किया है जो पार्टी की निश्चित विजय का आधार होगा। अब इन सभी मतदाताओं से सतत सम्पर्क व संवाद के साथ जुडे़ रहना है। सबका साथ-सबका विकास के साथ राष्ट्र नवनिर्माण के पथ पर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी में सबका विश्वास समाहित है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.14 के पार, 15.69 लाख मरीज रोगमुक्त

उन्होंने कहा कि पार्टी सौ में साठ हमारा है के लक्ष्य को लेकर चुनाव में मतदाताओं के बीच पहुंचेगी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लखनऊ विधान परिषद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र की बैठक में कहा “ हमारी विचारधारा में शिक्षक युग निर्माता व छात्र देश का भाग्य विधाता है और केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई शिक्षा नीति हमारी इस विचारधारा को परिलक्षित करती है।”

डा. शर्मा ने कहा कि प्रभावी शिक्षा प्रणाली के क्रियान्वयन के साथ ही शिक्षक व छात्रों के हित में प्रदेश सरकार काम कर रही है। श्री बंसल ने कहा कि मतदाताओं से सम्पर्क संवाद करते हुए संगठन की रीति-नीति व सरकार की योजनाओं पर चर्चा के साथ ही मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी भी सभी कार्यकर्ताओं पर है। आगामी 9 नवम्बर तक सभी निर्वाचन क्षेत्र की बैठकें सम्पन्न होने के साथ ही मतदाताओं के साथ सीधे सम्पर्क के लिए मतदाताओं की दहलीज पर पार्टी दस्तक देगी।

Tags: 24ghante online.comAssembly Election 2022Booth CommitteeElection 2022swatantra dev singhup election 2022चुनाव 2022बूथ समितियूपी चुनाव 2022विधानसभा चुनाव 2022स्वतंत्र देव सिंह
Previous Post

प्रदेश में नई नौकरियां दिखी नहीं, पुरानी फैक्ट्रियां भी बंद हो गईं : अखिलेश

Next Post

लखनऊ : पीजीआई में मुठभेड़ में लुटेरा घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Next Post
बदमाश घायल

लखनऊ : पीजीआई में मुठभेड़ में लुटेरा घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

High Court

कोरोना महामारी के खिलाफ योगी सरकार के उठाये कदमों से संतुष्ट नहीं है हाईकोर्ट

12/05/2021
नाव दुर्घटनाग्रस्त

तंजानिया में नाव दुर्घटना में 10 की मौत, तलाश और बचाव अभियान जारी

31/07/2020
glow

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो करें एक सप्ताह में ये 5 काम

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version