• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता ने उपचुनाव में धनबल, अर्थबल और बाहुबल का दुरुपयोग देखा : कमलनाथ

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कमलनाथ

कमलनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में उपचुनावों के दौरान सुमावली, मुरैना, मेहगांव और कुछ अन्‍य उपचुनाव क्षेत्रों में भाजपा के लोगों ने हिंसक घटनाओं के माध्‍यम से और गोली चलाकर बूथ कैप्‍चरिंग की है।

श्री कमलनाथ ने एक बयान जारी कहा कि इस कार्य में पुलिस और प्रशासन का संरक्षण ऐसे लोगों को मिला हुअा है। श्री कमलनाथ ने कहा कि इन सारी घटनाओं की वीडियो और खबरें विभिन्‍न प्रचार माध्‍यमों से सामने आई हैं। लेकिन दुख:द है कि चुनाव आयोग ने शिकायतों और प्रमाणों के बाद भी ऐसे बूथों में पुनर्मतदान करवाना उचित नहीं समझा। इस तरह की घटनाओं के प्रमाणित तथ्‍य शिकायतों के साथ प्रत्‍याशियों द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्‍तुत भी किये गये, किंतु पुनर्मतदान नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अापराधिक मामले भी दर्ज नहीं किये गये।

श्री कमलनाथ ने कहा कि इन तथ्‍यों से स्‍पष्‍ट है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा खुलकर मदद की गई अथवा उनकी मूक सहमति से ही यह सब घटित हुआ है। इस प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में धनबल, अर्थबल और बाहुबल का दुरुपयोग देखा है।

न्यूड वीडियो में पत्नी को प्रेमी संग देखकर गुस्साए पति ने कर दी हत्या

श्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निष्‍पक्ष तरीके से चुनाव को संपन्‍न करायें और अपने पदीय दायित्‍वों को निभायें, परन्‍तु ऐसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिन्‍होंने अपने दायित्‍वों का निर्वहन नहीं करते हुए चुनाव को भाजपा के पक्ष में प्रभावित किया है। उनका दावा है कि इन सब घटनाओं के प्रमाण उनके पास हैं। उन्‍होंने कहा कि जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजनैतिक संरक्षण में अपने दायित्‍वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, वे यह जान लें कि कोई भी राजनैतिक संरक्षण स्‍थायी नहीं होता है।

इस बीच मुरैना से यूनीवार्ता के अनुसार मुरैना में चंबल संभाग आयुक्त को आज कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया है कि 03 नवंबर को मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में उपचुनाव के दिन लगभग 15 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी ने एकतरफा मतदान करवाया था और मतदान के लिए बनाए गए बूथों पर गोलीबारी की गई। इसी तरह भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा में बूथों पर कब्जा कर मतदान कराया गया। इन स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा पुनर्मतदान की मांग की गई। नेताओं ने प्रशासन से 10 नवंबर को मतगणना निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री लाखन सिंह समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

PM मोदी नौ नवंबर को करेंगे वाराणसी की परियोजनाओं का शिलान्यास

Next Post

कोरोना के इस दौर में वैश्विक शासन व्यवस्था पर प्रश्न खड़े हुए : कलराज

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
कलराज मिश्र

कोरोना के इस दौर में वैश्विक शासन व्यवस्था पर प्रश्न खड़े हुए : कलराज

यह भी पढ़ें

women's day 2021

International Women’s Day:  जानें कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत

08/03/2025
bloody clash

चाट की दुकान पर ग्राहक बैठाने को लेकर हुआ सरेबाजार हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

22/02/2021
Firing

पार्टी में सुरक्षा गार्ड की गोली से एक की मौत, दो गिरफ्तार

29/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version