• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान प्रत्याशी को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
shot

चाय विक्रेता को गोली मारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक मिठाई दुकानदार व ग्राम प्रधान प्रत्यशी को गोली मार दी।

पैर में गोलियां लगने के बावजूद दुकानदार ने बदमाशों से संघर्ष किया। इसके बाद हवाई फायर करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अयोध्या फैसले की आज पहली वर्षगांठ : संतों ने की महापर्व के रूप में मनाने की अपील

घटना के पीछे ग्राम प्रधान के चुनाव का मामला निकल कर सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान पर पहुंचते ही बदमाशों ने पहले सवाल किया कि चुनाव लड़ोगे क्या और उसके बाद गोलियां चला दीं। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक, अहरौला थाना क्षेत्र के गजरौला भेदौरा गांव निवासी शिवआसरे यादव (39) पुत्र रामपत की गोपालगंज बाजार में मिठाई की दुकान है। शिवआसरे ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। रात में करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान पर बैठकर किशुनदेवपुर के ग्राम प्रधान लालमन यादव से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक से तीन युवक दुकान पर अचानक आ धमके। शिवआसरे उन्हें ग्राहक समझकर मुखातिब हुआ तो एक बदमाश ने सवाल किया कि ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ोगे। वह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वह दुकान में अंदर की ओर भागे लेकिन उनके दाहिने पैर में दो गोली लगने से लहूलुहान होकर वही गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुन पास-पड़ोस के दुकानदार, राहगीर जहां थे वहीं छिप गए।

100 km की रफ्तार से दौड़ रही ब्रह्मपुत्र मेल के सामने आया बाइक सवार, और फिर…….

शिवआसरे ने बदमाशों को रोकने लिए दुकान के अंदर पड़े ईंट-पत्थर इत्यादि फेंकने लगा। बदमाशों के भागने के बाद लोग शिवआसरे को लेकर मंडलीय अस्पताल भागे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, इस मामले में परिजनों ने बताया कि करवा चौथ के दिन विपक्षियों ने शिवआसरे का चुनावी पोस्टर को फाड़ दिया था। उसे चुनाव न लड़ने की धमकी भी दी गई थी। ग्राम प्रधानी के चुनाव की आहट मिलने के साथ ही खून-खराब शुरू हो गया है। पुलिस ने बीट पुलिसिंग के बल पर अंकुश का दम भरी थी, लेकिन जमीन पर कुछ और ही दिखाई दे रहा है। एसपी आर.ए सिद्धार्थ ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने व क्यों मारी।

Tags: azamgarh crime newsazamgarh newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiPanchayat electionup newsग्राम प्रधान चुनाव
Previous Post

सेना की बड़ी सफलता, जवाबी कार्रवाई में तालिबानी संगठन के 14 आतंकी ढेर

Next Post

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोली- मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोली- मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

खादी महोत्‍सव: माटी कला बोर्ड व ओडीओपी घोल रहा स्‍वदेशी उत्‍पादों की मिठास

25/10/2021
Truck-Trolley Collision

दो ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

12/06/2022
bodies of cows found in litter

कूड़ाघर में मिले डेढ़ दर्जन गायों के शव, शहर में मचा हड़कंप

20/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version