• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के मद्देनजर केन्द्र और राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं।

श्री योगी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुनस्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी।

लखनऊ : बद्री सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

उन्होने बताया कि अयोध्या में भजन संध्या स्थल, दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र, रैन बसेरा, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। भजन संध्या स्थल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इस परियोजना की लागत 1902 लाख रुपए है। 242 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केन्द्र तथा रैन बसेरे का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। रामकथा पार्क के विस्तारीकरण की वर्तमान भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत है। यह काम 31 दिसम्बर तक पूर्ण हो जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि क्वीन हो मेमोरियल पार्क का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस परियोजना की लागत 2192 लाख रुपए है। अयोध्या में राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 19,576 लाख रुपए लागत की इस परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 79 प्रतिशत है। अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण भी कराया जा रहा है। 524 लाख रुपए लागत की इस परियोजना के कार्य पूर्ण होने की अनुमानित तिथि 31 दिसम्बर है।

उन्होने बताया कि रामायण सर्किट थीम के अन्तर्गत अयोध्या में विभिन्न विकास कार्य परिचालित हैं। इन कार्यों में रामकथा गैलरी निर्माण, राम की पैड़ी का कार्य, नया बस डिपो निर्माण, अयोध्या बाईपास के निकट मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर यात्री छादक का निर्माण, दिगम्बर अखाड़े में मल्टीपरपज हाॅल का निर्माण, सिटी वाइड इन्टरवेंशन कार्य, अयोध्या स्ट्रीट रिजुवेशन के अन्तर्गत फुटपाथ के नवीनीकरण का कार्य, अयोध्या मुख्य मार्ग हनुमानगढ़ी कनक भवन पैदल यात्री मार्ग का नवीनीकरण प्रमुख हैं। इनमें से दिगम्बर अखाड़े में मल्टीपरपज हाॅल तथा राम की पैड़ी का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य इस वर्ष के अन्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Tags: ayodhyaayodhya newsAyodhya Tourismayodhya tourist placeup government newsYogi News
Previous Post

जनता मालिक है, राजग को बहुमत देने के लिए जनता-जनार्दन को नमन : नीतीश

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार 41वें दिन भी स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार 41वें दिन भी स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Dahi Papdi Chaat

इस चटपटी चाट से दिन बन जाएगा मजेदार, तो बनाएं फटाफट

30/12/2025
Kedarnath Yatra route blocked due to falling of stones

केदारनाथ पैदल यात्रा पर ब्रेक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग बंद

02/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version