• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन उड़ी में 2 जवान शहीद, 4 नागरिकों की मौत

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
सीजफायर का उल्लंघन Ceasefire violation

सीजफायर का उल्लंघन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में शुक्रवार को आतंकवादियों की घुसपैठ को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम बना दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक दल को भारतीय जवानों ने वापस खदेड़ दिया है।

जवानों की इस कार्रवाई से बौखलाएं पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उड़ी और पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए मोर्टार शेल व गोलियां दागना शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस गोलाबारी में उड़ी सेक्टर में दो बीएसएफ जवान शहीद जबकि तीन नागरिकों की मौत हो गई। वहीं जिला पुंछ के सब्जियां इलाके में पाक गोलाबारी में 5 लोग घायल हो गए।

अचानक से की गई इस गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान जिनमें बीएसएफ इंस्पेक्टर राकेश डोभाल भी शामिल थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां जख्मों का ताव न सहते हुए दोनों ने दम तोड़ दिया। इस गोलाबारी में तीन नागरिक भी मारे गए हैं। एक अन्य नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उदित राज ने पूछा- भाजपा का वोट शेयर घटा तो सीटें कैसे बढ़ीं?

शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल गंगा नगर, ऋषिकेश उत्तराखंड के रहने वाले थे। भारतीय सैनिकों ने भी संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो चौकियों को तबाह कर दिया गया है जबकि पांच पांच सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। शहीद हुए दूसरे जवान की अभी तक पहचान जाहिर नहीं की गई है। उड़ी सेक्टर में मारे गए लोगों की पहचान ताहिब अहमद मीर (36) पुत्र जलील अहमद मीर निवासी सुल्तान डाकी, इरशाद अहमद पुत्र करामत हुसैन निवासी सराय बांदी कमलकोट और फारूक बेगम पत्नी बशीर अहमद डार निवासी बालकोट, नसदर हुसैन पुत्र पीर हुसैन निवासी कमलकोट के रूप हुई है।

इस बीच, जिला पुंछ के सब्जियां सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे। इस दौरान कुछ मोर्टार सब्जियां के मुख्य बस अड्डे पर गिरे जिनकी चपेट में आने से एक मध्यम आयु वर्ग की महिला, दो पोर्टरों समेत पांच नागरिक घायल हो गए। उनकी पहचान हाजरा बेगम (50)पत्नी अब्दुल सलाम, तौसीफ अहमद और मोहम्मद रशद पुत्र मेहराज दीन निवासी सब्जियां, जबकि 183 बीएन बीएसएफ के दो पोर्टरों में मोहम्मद अफराज़ पुत्र जमान काहान और मोहम्मद इब्राहिम पुत्र ब्रह्मदीन खान निवासी सौजियन के तौर पर हुई है। सभी घायलों को मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीपावली से लेकर छठ पर्व तक बरतें व्यापक सावधानी : सीएम योगी

आपको जानकारी हो कि गोलाबारी का यह सिलसिला आज सबसे पहले उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में टंगडार व करनाह सेक्टर के धानी, सदपोरा, हाजीतारा और जद्दा चौकियों व उनके आसपास स्थित नागरिक बस्तियों से शुरू हुआ। पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए टंगडार व करनाह सेक्टर में करीब एक दर्जन परिवार अपने मकानों को छोड़ निकटवर्ती सुरक्षित इलाकों में चले गए हैें। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।

पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने की चार लोगों की हत्या

टंगडार और करनाह में भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई शुरू होने के चंद मिनट बाद ही पाक सैनिकों ने दो अन्य जगहों पर भी मोर्चा खाेल दिया। जिला बारामुला के उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जंगबंदी ताेड़ भारतीय ठिकानों पर गाेलाबारी शुरु कर दी। उड़ी सेक्टर के सामने एलओसी पार हाजीपीर दर्रे में बैठे पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों पर ताेप और मोर्टार के गोले दागे। उड़ी में गोलाबारी शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद बांडीपोर जिले में एलओसी के साथ सटे गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरु हो गई। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का पहुंचने नुक्सान का ब्यौरा जमा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

अयोध्या दीपोत्सव : सीएमयोगी ने की रामलला की पूजा, देखें जश्‍न का वीडियो

Next Post

यूपी उपचुनाव के जीत से लबरेज अब पंचायत चुनाव को धार देने में जुटी भाजपा

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Next Post
BJP

यूपी उपचुनाव के जीत से लबरेज अब पंचायत चुनाव को धार देने में जुटी भाजपा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

30/04/2023
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

16/02/2022
IRCTC

IRCTC की सर्विस डाउन, दो घंटे से सेवाएं ठप, नहीं हो रही कोई बुकिंग

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version