• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरा बेटा नेता नहीं बनेगा तो क्या भैंस चरायेगा : लालू प्रसाद

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में इस बार विधानसभा के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार का सितारा चमक उठा जबकि ऐसे कई उम्मीदवारों के तारे गर्दिश में ही रह गए।

बिहार विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी विरासत उत्तराधिकारी को सौंपने के लिए दांव-पेच आजमाया है। परिवारवाद के कारण आलोचना झेल चुकी कांग्रेस के अलावा अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल भी इस रोग से बच नहीं पाए। इस बार ऐसे 65 से अधिक उम्मीदवार थे, जिनके पिता, माता या रिश्तेदार की बिहार की राजनीति में मजबूत दखल है। इनमें से 40 प्रत्याशी चुनाव जीत गए जबकि 25 को हार का मुंह देखना पड़ा। इस परिणाम ने एक बार फिर प्रमाणित किया कि दुनिया को पहली बार लोकतंत्र की परिकल्पना कर गणराज्य (लिच्छवी) की स्थापना करने वाले बिहार में जनतंत्र की जड़े मजबूत होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

पुलिस बल जनता की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और दक्षता से कार्य करें : योगी  

चारा घोटाला मामले में दोषी पाए जाने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू खुद प्रसाद यादव खुद चुनाव नहीं लड़ सकते इसलिए उन्होंने अपने दोनों पुत्र तेज प्रताप यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव को विरासत सौंप दी है। राजद अध्यक्ष से जब उनके पुत्रों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, “मेरा बेटा नेता नहीं बनेगा तो क्या भैंस चरायेगा।”

राघोपुर विधानसभा सीट से इस बार के चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव छोटे पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सतीश कुमार यादव को लगातार दूसरी बार करारी शिकस्त दी। लालू-राबड़ी के गढ़ राघोपुर में कभी भाजपा का ‘कमल’ नहीं खिला है और इस बार भी राघोपुर का दुर्ग राजद की ‘लालटेन’ से जगमग हो गया। वहीं, समस्तीपुर के हसनपुर से लालू-राबड़ी के ज्येष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़कर अपने विजय रथ से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राजकुमार राय को हैट्रिक लगाने से रोक दिया।

बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने 16वीं विधानसभा को विघटित किया

इसी तरह रामगढ़ सीट से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने भाजपा के अशोक कुमार सिंह को, जमुई से पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव के भाई और राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को तथा शिवहर से जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में जेल में बंद पूर्व बाहुबली सासंद आनंद मोहन और पूर्व सांसद लवली आनंद के घर के चिराग राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने जदयू के शर्फुद्दीन को परास्त कर न सिर्फ राजनीति में शानदार पर्दापण किया बल्कि अपने परिवार की विरासत को भी सहेजने में सफल रहे हैं।

सिमरी बख्तियारपुर सीट पर सांसद महबूब अली कैसर के पुत्र और राजद प्रत्याशी युसूफ सलाहउद्दीन ने देवदास, बजरंगी भाईजान और कलंक जैसी हिंदी फिल्मों के सेट बना चुके विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के विधायक बनने के ख्वाब को चूर कर दिया। अमरपुर से जदयू ने पिछले चुनाव में जीते विधायक जर्नादन मांझी की जगह उनके पुत्र जयंत राज पर दाव खेला और उन्होंने कांग्रेस के जीतेन्द्र सिंह का खेल बिगाड़ कर बाजी अपने नाम कर ली। बड़हरिया में विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई और राजद प्रत्याशी बच्चा पांडेय ने जदयू के श्याम बहादुर सिंह को, झंझारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र भाजपा के नीतीश मिश्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राम नारायण यादव को तथा दीघा विधानसभा सीट से सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की शशि यादव को पराजित कर पार्टी का परचम लहराया।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNitish Kumarpm modi
Previous Post

‘होम मेकर’ से ‘किंग मेकर’ बनी बिहार की महिलाएं, राजनीतिक दलों को समझा दी अपनी अहमियत

Next Post

2022 विधानसभा चुनावों में जनता अपनी तकलीफों का हिसाब लेगी : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Former DGP Mustafa's son Aqeel's revelations created a sensation.
क्राइम

पूर्व DGP का विवादों से पुराना रिश्ता, बेटे अकील के खुलासे ने मचाई सनसनी

21/10/2025
Mohammad Kalamuddin
Main Slider

बिहार चुनाव: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

21/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

2022 विधानसभा चुनावों में जनता अपनी तकलीफों का हिसाब लेगी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

14/06/2025
honey bees

मधुमक्खियों के हमले से मिर्जापुर जिले के एक व्यक्ति की हुई मौत

13/01/2021
suhana jahnavi

सुहाना खान की ग्लैमरस फोटो पर जूही चावला की बेटी ने किया यह कमेंट

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version