• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिये बेच रहे मासूमों से थानेदार ने दोगुने दाम में खरीदा सारा सामान, खुश होकर बच्चे बोले- थैंक्स

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मेरठ
0
मेरठ पुलिस

थानेदार ने खरीदे बच्चों से दिये

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मेरठ जनपद से दिवाली के मौके पर पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला है। जहां गश्त पर निकले टीपी नगर थाने के थानेदार ने सड़क पर दीये बेच रहे बच्चों को उदास बैठे देखा तो न सिर्फ दोगुनी कीमत में उनसे खुद दीये खरीदे। बल्कि बच्चों के पास खड़े होकर सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी मासूमों से दीये खरीदने के लिए प्रेरित किया। बच्चों का सारा माल बिक जाने के बाद थानेदार ने उन्हें गिफ्ट देकर ‘हैप्पी दिवाली’ बोलते हुए उनके घर वापस भेजा तो बच्चों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।

दरअसल, शुक्रवार की दोपहर टीपी नगर के थानेदार विजय कुमार गुप्ता धनतेरस और दिवाली के मौके पर फोर्स के साथ क्षेत्र में व्यवस्था बनाने के लिए गश्त पर निकले हुए थे। इस दौरान वह किशनपुरा क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क किनारे फड़ लगा कर बैठे व्यापारियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने लगे। कुछ दूर चलने पर दीये बेच रही दो मासूम बच्चियां उदास बैठी नजर आईं। जिस पर थानेदार ने बच्चियों से उनकी उदासी का कारण पूछा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

इतने सारे पुलिसकर्मियों को अपने सामने देखकर पहले तो बच्चियां सहम गईं। उन्हें लगा कि शायद पुलिस उनकी दुकान को हटवाने आई है। मगर, जब एसओ विजय कुमार गुप्ता ने बच्चियों के सिरों पर प्यार से हाथ फेरते हुए उनकी मायूसी का कारण पूछा तो उनका जवाब सुनकर पुलिसकर्मियों का दिल भर आया। बच्चियों ने बड़ी मासूमियत के साथ जवाब दिया कि ‘अंकल सुबह से एक भी दीया नहीं बिका है, ऐसे में हम दिवाली कैसे मनाएंगे’?

बच्चियों की मजबूरी और मासूमियत भरा जवाब सुनकर थानेदार विजय कुमार गुप्ता ने तत्काल बच्चियों से उनके आधे से भी अधिक दीये खुद ही खरीद लिए। इसके बाद एसओ विजय कुमार गुप्ता बच्चियों के पास खड़े हो गए और सड़क चलते लोगों से इन बच्चियों से दीये खरीदने की अपील करने लगे। नतीजा यह रहा कि देखते ही देखते चंद मिनटों में दीये बेच रही बच्चियों का सारा माल बिक गया।

जिसके बाद थानेदार विजय कुमार गुप्ता ने अपने द्वारा खरीदे गए दीयों की दोगुनी कीमत और गिफ्ट देकर बच्चियों को उनके घर वापस भेजा। पुलिस का यह रवैया देखकर जहां बच्चियों ने थानेदार को ‘थैंक्स’ कहा। वहीं, एसओ भी मासूम बच्चियों को ‘हैप्पी दिवाली’ कहना नहीं भूले।

CM Yogifor dgp upmeerut news todaymeerut policeUP newsup news in hindi

Tags: "Diwali 2020DeepawalidiwaliDiwali 2020 CelebrationDiwali celebrationHappy Dipawalimeerut newsMeerut Policeup policeupnewsमेरठ न्यूजमेरठ पुलिस
Previous Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

Next Post

कानपुर पुलिस का महिलाओं के सामने युवक को पीटे जाने का वीडियो हुआ वायरल, योगी ने लिया एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
Next Post
Stone pelt

कानपुर पुलिस का महिलाओं के सामने युवक को पीटे जाने का वीडियो हुआ वायरल, योगी ने लिया एक्शन

यह भी पढ़ें

rohit bumrah

आईपीएल : रोहित शर्मा, बुमराह और सूर्यकुमार पहुंचे अबु धाबी

11/09/2021
Dengue

National Dengue Day: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड स्थापित

16/05/2024
CM Dhami

केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स का दिया न्यौता

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version