• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में रोजाना पिएं नारियल पानी

Writer D by Writer D
10/10/2025
in फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उच्च रक्तचाप (Blood Pressure) की समस्या से जूझ रहे? नमक के सेवन में कटौती से लेकर योग-व्यायाम तक सब आजमा लिया, पर कुछ खास फायदा नहीं हो रहा? अगर हां तो दिन में दो बार नारियल पानी पीकर देखें। आपके ब्लड प्रेशर में दस दिन में उल्लेखनीय कमी नजर आने लगेगी। ‘जर्नल क्लीनिकल न्यूट्रिशन’ में छपा एक अमेरिकी अध्ययन तो कुछ यही दावा करता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक नारियल पानी कई मायनों में दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। अव्वल तो इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से सोडियम बाहर निकलने की दर को बढ़ाता है। इससे रक्तप्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।

दूसरा, नारियल पानी ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में भी कारगर है। इसके नियमित सेवन से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जाने के खतरे में भारी कमी आती है।

डॉ. समांथा कैसेटी के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हाइपरटेंशन का सामना कर रहे सौ मरीजों के रक्तचाप पर नारियल पानी का असर आंका। आधे प्रतिभागियों को उन्होंने दिन में दो बार सवा कप नारियल पानी पिलाया, जबकि आधों को पसंदीदा हेल्थ ड्रिंक के सेवन की छूट दी।

दस दिन बाद नारियल पानी पीने वाले 71 फीसदी प्रतिभागियों के रक्तचाप में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। ऐसे लोगों के खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी पहले के मुकाबले बेहद कम मिली। वहीं, हेल्थ ड्रिंक पीने वालों की बात करें तो सिर्फ 29 फीसदी में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी नजर आई।

1.वर्कआउट के दौरान पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट की आपूर्ति कर कमजोरी की शिकायत दूर रखता है

2.पेशाब में साइट्रेस और पोटैशियम का स्तर बढ़ाता है, दोनों ही यौगिक कैल्शियम को किडनी में इकट्ठा होने और पथरी का रूप अख्तियार करने से रोकते हैं

3.चूंकि, नारियल पानी में पानी की मात्रा 95 फीसदी के करीब रहती है और यह इलेक्ट्रोलाइट से भी भरपूर होता है।

Tags: coconut waterhigh blood pressureउच्च रक्तचाप की समस्या
Previous Post

काजू से बनाएं चेहरे और बालों को खूबसूरत

Next Post

फलों के छिलकों से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
glowing skin

फलों के छिलकों से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या

21/09/2023
encroachment removal campaign

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

14/05/2025
Hrithik no longer revealed the Hindi remake of Vikram Vedha

सामने आई बड़ी खबर ऋतिक अब नहीं करेंगे विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version