Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर किया ग्रेनेड से हमला, कोई हताहत नहीं

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार शाम को एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया। राहत की बात है कि निशाना चूक जाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को फ्रिसल कुलगाम में पुलिस चौकी की ओर एक ग्रेनेड फेंका।

क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिलने पर टाटा मोटर्स ने यूँ उड़ाया मारुति का मजाक

ग्रेनेड का हालांकि लक्षित निशाना चूक गया और उसके अन्यत्र फटने से जानमाल की किसी तरह की क्षति नहीं हुई।

बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़े के लिए व्यापक पैमाने पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

Related Articles

Back to top button