• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति के 20 सालों के सपने को एक ही बार में किया साकार, बनीं KBC 12 की करोड़पति

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
KBC 12 IPS Mohita Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन में मोहिता शर्मा दूसरी करोड़पति बन गई हैं। मोहिता एक IPS अफसर हैं और इस समय उनकी तैनाती जम्मू और कश्मीर में है। उनके पति रुषल गर्ग इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर हैं। मोहिता एक करोड़ तक के सवालों का जवाब बेझिझक देती रहीं मगर सात करोड़ का जैकपॉट उनके हाथ नहीं लग सका।

केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता ने बताया कि उनके पति रुषल गर्ग इस शो में आने के लिए पिछले 20 साल से कोशिश कर रहे हैं लेकिन मौका नहीं मिल सका। मोहिता ने अपने पति के ही कहने पर इस बार सोनी लिव एप्लीकेशन पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया और उन्हें पहली बार में ही शो पर आने का मौका मिल गया। मोहिता ने बताया कि इस शो में आने पर उनके पति बहुत ही खुश हैं। उन्हें गर्व है कि जो काम वह पिछले 20 साल में नहीं कर पाए, वह मैंने पहले ही साल में कर दिया।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ट्रक के पीछे लगे फिल्म ‘मेला’ के पोस्टर की फोटो

मोहिता ने कहा, पूरी दुनिया में हजारों सवाल हैं और उनके उत्तर भी जाहिर तौर पर हजारों हैं। अपने सामान्य ज्ञान को तेज करने के लिए जब मैंने सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, तब से ही मेरा सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा रहा है। मैं अक्सर पढ़ने में अपना समय बिताती हूं। जब इस शो में आने से पहले हमें क्वारंटीन किया गया, उस वक्त भी मैंने अपने पूरे सामान्य ज्ञान को फिर से कुरेद डाला। मुझे लगता है कि वही काम मेरे यहां काम आया।’

KBC 12 में मोहिता सात करोड़ के सवाल को लेकर बहुत उत्साहित थीं, क्योंकि उन्हें अपने सामान्य ज्ञान पर पूरा भरोसा था। हालांकि, KBC का एक नियम है कि प्रतियोगी अंतिम सवाल पर वह किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकता। मोहिता का कहना है, ‘इस शो का जो नियम है वह मेरे लिए कैसे बदल सकता है? जो है सो है।

महिलाएं अपने पति के भरोसे नहीं छोड़े वित्तीय योजना

मोहिता ने कहा, कि मैं KBC के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलकर बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन से मिलकर तो मुझे बहुत अच्छा लगा। उनका जो तेज है और उनके आसपास को जो माहौल रहता है उसमें इंसान हमेशा बंध जाता है। जिस तरह से वह आपके ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करके हमेशा उस आकर्षण को बनाए रखते हैं, वह कमाल है। उनके सामने बैठकर या उनसे बात करके ही बहुत ही सुख की अनुभूति होती है।

KBC अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाला वो रियलिटी शो है जो करोड़पति बनने का मौका देता है, बस आपको कुछ सवालों के जवाब सही देने होते हैं. मोहिता से जब पूछा गया की वो एक करोड़ रूपये का क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि यह अभी सोचा नहीं है. एक समाचार पत्र से आगे बातचीत में मोहिता ने खुशी जताते हुए कहा, ‘अब मैं करोड़पति तो बन गई हूं लेकिन इसको खर्च करने के बारे में अभी तक मैंने कुछ नहीं सोचा। पूरा परिवार मिलकर जो भी फैसला लेगा, इन पैसों का वही होगा। उन्होंने बताया कि उनका परिवार में माता-पिता हैं जो कि दिल्ली में रहते हैं और सास-ससुर और देवर मोहाली में रहते हैं। मोहिता ने बताया कि वह सबकी सहमति से ही वह इस पैसे का उपभोग करेंगी।

मोहिता ने बताया, ‘मेरी शादी को सिर्फ एक ही साल बीता है। मेरे पति ने मुझे बताया कि वह जबसे केबीसी शुरू हुआ है, तब से ही इस शो में आने के लिए कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनका मौका कभी लगा ही नहीं। मैंने पहली बार में ही यह कर दिखाया। इस समय सभी लोग बहुत खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Tags: amitabh bacchanIPS Mohita SharmaKaun Banega KarodpatiKBC 12KBC 12 IPS Mohita SharmaMohita Sharma
Previous Post

छठ पर्व आस्था के साथ ही प्रकृति के प्रति हमारी भावनाओं को उजागर करता है : योगी

Next Post

छठ त्योहार पर बरते सावधानी, मास्क का प्रयोग करें : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
Navneet sehgal

छठ त्योहार पर बरते सावधानी, मास्क का प्रयोग करें : सहगल

यह भी पढ़ें

Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारियां शुरू, महंत आवास पर रंगभरी एकादशी उत्सव

09/03/2022
Hyderabadi Dum Veg Biryani

ईद पर बनाए हैदराबादी दम वेज बिरयानी, स्वाद बना देगा दीवाना

10/04/2024
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने बिजली विभाग काे एक हजार कराेड़ अनुदान देकर राेकी वृद्धि दर

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version