• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जिहाद: नर्स को प्रेमजाल में फंसा डॉक्टर ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Writer D by Writer D
19/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Love Jihad

Love Jihad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर  पर नर्स ने लव जिहाद  का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुस्लिम डॉक्टर ने पहचान छिपाकर हिंदू नर्स को प्रेम जाल में फंसाया और 7 महीने तक उनका शारीरिक शोषण किया। जब नर्स प्रेग्नेंट हो गई तो डॉक्टर ने उनके सामने धर्म परिवर्तन की शर्त रखकर शादी करने का प्रस्‍ताव रखा था।

पीड़ि‍ता ने इससे इनकार कर दिया। अब उन्‍होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में एएसपी (बागपत) मनीष मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की पहली पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी डॉक्टर की पुलिस तलाश कर रही है।

आरोप है कि यहां निजी अस्‍पताल के एक मुस्लिम डॉक्‍टर ने पहले पहचान छिपाकर तलाकशुदा नर्स को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का वादा कर सात महीने तक उससे दुष्‍कर्म किया। बाद में धर्म परिवर्तन की शर्त रखकर शादी करने का प्रस्‍ताव रखा था। नर्स छह महीने की गर्भवती है। बुधवार को उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्‍याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुप्रीम का बड़ा फैसला, CBI जांच के लिए संबंधित राज्यों की सहमति जरूरी

पीड़ि‍ता का आरोप है कि डॉक्‍टर ने उन्‍हें बंधक बनाकर यातना भी दी। आरोपी डॉक्‍टर शादीशुदा है और उसके दो बेटे भी हैं। पीड़ित खेकड़ा थाना के कस्बे की रहने वाली है, जो बड़ौत के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि अस्‍पताल में कार्यरत एक मुस्लिम डॉक्टर अकरम कुरैशी ने अपना नाम अक्षय बताकर उनसे दोस्‍ती की थी।

डॉक्‍टर ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनके साथ शादी करने की बात कही। पिछले 7 माह से वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जब भी वह शादी की बात कहती, डॉक्‍टर अश्‍लील वीडियो दिखाकर उनका मुंह बंद कर देता।

जांच के दौरान जौनपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार सिंह निलंबित

इस बीच, युवती प्रेग्‍नेंट हो गई तो डॉक्‍टर ने उस पर बच्‍चा गिराने का दबाव बनाया। आरोप है कि गर्भपात कराने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।

आरोप है कि मंगलवार को जब नर्स डॉक्‍टर के घर पहुंची तो उसकी पत्‍नी और भाई ने उनके साथ मारपीट की। उनके पेट पर लात मारी और बच्‍चे को गिराने का प्रयास किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुईं और पुसिल से शिकायत की। पीड़िता ने एसपी बागपत को लिखित शिकायत देते हुए कारवाई की गुहार लगाई।

Tags: baghpat newscrime newscrime news in hindilatest UP newsLove Jihadup crime newsup news
Previous Post

सूचना के युग में भारत आगे निकलने के लिए तैयार: पीएम मोदी

Next Post

पुराने iPhone स्लो करने की वजह से एक बार फिर से Apple भरेगा अरबों का जुर्माना!

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post
apple

पुराने iPhone स्लो करने की वजह से एक बार फिर से Apple भरेगा अरबों का जुर्माना!

यह भी पढ़ें

naked minor girls

बारिश के लिए नाबालिग लड़कियों को गांव में निर्वस्त्र घुमाया, कराया ये काम

07/09/2021
CM Yogi activated on Koo app

Koo पर छाया CM योगी का जादू, 4 महीने में बने 10 लाख से अधिक फलोवर

28/06/2021
CM Dhami

किसानों की आय बढ़ाने के लिए हो धनराशि का उपयोग: सीएम धामी

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version