• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका, बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला

Desk by Desk
20/11/2020
in अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था।

अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।

जम्मू -कश्मीर : गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7 डिग्री नीचे रिकॉर्ड

वहीं, चीन को लेकर बाइडन ने कहा कि उसे नियमों का पालन करना होगा और उसी के तहत काम करना पड़ेगा। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव की बहस के दौरान उनके बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर वो आर्थिक प्रतिबंध या टैरिफ लगाएंगे। इसके जवाब में बाइडन ने कहा था कि जिस तरह से चीन बर्ताव कर रहा है, वह उसे दंडित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चीन को दंडित करने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे यह समझाना भी है कि उसे नियमों के तहत ही चलना होगा। यह एक आसान प्रस्ताव है।

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में चार साल चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे खराब दौर रहा। अपने कार्यकाल के दौरान रिपब्लिकन ट्रंप ने अमेरिका-चीन संबंधों के सभी पहलुओं पर आक्रामक रुख दिखाया। जिसमें विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन की सैन्य पकड़ को चुनौती देना और कोरोना वायरस को ‘चीन वायरस’ के रूप में पेश करना शामिल है।

Tags: donald trump latest news update today in hindi:donald trump newsdonald trump news todaydonald trump twitterJoe BidenKamala harrisTrump claimed victoryUS ElectionsWorld Hindi NewsWorld News in Hindi
Previous Post

सिर्फ कुछ महीनों का इन्तजार और फिर भारतीयों को मिल जाएगी COVID-19 वैक्सीन!

Next Post

छठ पर्व पर पटना दुल्हन की तरह सजा, गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Desk

Desk

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Next Post
छठ पर्व Chhath Puja

छठ पर्व पर पटना दुल्हन की तरह सजा, गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती ने धामी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार का काम लोगों को बसाना है न की उजाड़ना

04/01/2023
Mukhtar Ansari

Usri Chatti Case: 21 साल बाद मुख्तार अंसारी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

22/01/2023
Bigg Boss14

अली गोनी को कविता कौशिक संग झगड़ता देखकर रोए एक्ट्रेस के पति

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version