• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने सिर्फ प्रैक्टिस के लिए 39 लोगों को मार डाला

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस फोर्स चीफ जनरल एंगस कैम्पबेल के खुलासे ने दुनिया को चौंका दिया है। एंगस ने वॉर क्राइम की एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में तैनात उनके सैनिकों ने 39 बेकसूर नागरिकों का कत्ल किया। इस गुनाह को अंजाम देने वाले ज्यादातर ऐसे ऑस्ट्रेलियाई सैनिक थे, जो पहली बार जंग के मैदान में गए थे। इन सैनिकों ने सिर्फ प्रैक्टिस के नाम पर बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। अफगानिस्तान में तैनात विदेशी सैनिकों पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई जवान पहली बार किसी को मारता है तो उसे ‘ब्लडिंग’ कहते हैं

NBC ने एंगस की रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें एंगस ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। कुल 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कुछ कैदी, किसान और आम नागरिक थे। ये फौजी ‘प्रैक्टिस के लिए कत्ल’ के आरोपी बनाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में तैनाती के बाद जब कोई सैनिक पहली बार किसी अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराता है तो इसे ‘ब्लडिंग’कहा जाता है।

Crime: युवक की बेरहमी से हत्या, कई टुकड़ों में मिला शव, मचा हड़कंप

एंगस ने ऑस्ट्रेलिया के फौजियों की इस हरकत को अमानवीय और दरिंदगी करार दिया है। उन्होंने एक और खुलासा किया कि हमारे फौजियों ने कत्ल करने के बाद मारे गए लोगों के पास हथियार रख दिए। रेडियो सेट के जरिए संदेश भेजा कि हमने एनकाउंटर में दुश्मनों को मार गिराया है।

कैम्पबेल ने बताया कि हत्याओं का यह सिलसिला 2009 में शुरू हुआ, लेकिन ज्यादातर कत्ल 2012 और 2013 के बीच किए गए। ये फौजी खुद को जरूरत से ज्यादा बहादुर समझते हैं।

सैनिकों पर हत्या का केस चलेगा

ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस डिपार्टमेंट ने चार साल तक इन आरोपों की जांच की। इसके लिए तीन लोगों की टीम बनाई गई थी। इसमें एक जज भी शामिल थे। इस दौरान 400 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए। 19 सैनिकों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर हत्या का आरोप दर्ज किया गया है और मुकदमा इसी से संबंधित धाराओं में चलेगा।

डिफेंस फोर्स के चीफ ने अफगानिस्तान से माफी मांगी

कैम्पबेल ने कहा, ‘मुझे अहसास है कि हमारे सैनिकों ने इंसानियत का कत्ल किया है। हम अफगानिस्तान के नागरिकों से तहे दिल से माफी मांगते हैं। मैंने अफगानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की और उनसे भी माफी मांगी। हमारे सैनिकों ने लोगों का भरोसा तोड़ा है।’

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि कत्ल की कुल 23 घटनाएं हुईं। इनमें 39 लोग मारे गए। हत्या का आरोप कुल 25 सैनिकों पर लगा है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने घटना की अलग से जांच कराने के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाई है। आरोपी सैनिकों और उनके अफसरों के मैडल और बैज छीन लिए गए हैं।

Tags: australian armycrimecrime newsgenocideinnocent people killed by australian armyinternation newsInternationalpeople killed
Previous Post

हरियाणा के स्कूलों में अब तक 333 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Next Post

Big Boss 14: ‘बिच्छु’ के प्रमोशन के लिए शो में एंट्री करेंगे एकता कपूर-दिव्येंदु शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post

Big Boss 14: 'बिच्छु' के प्रमोशन के लिए शो में एंट्री करेंगे एकता कपूर-दिव्येंदु शर्मा

यह भी पढ़ें

एक दिन में आए 6 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव More than 6 lakh corona positives in one day

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.78 लाख के पार, 2.06 लाख रोगमुक्त

29/09/2020
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने

28/10/2025
Nath nagri

232.21 करोड़ से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर

08/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version