Main Sliderफैशन/शैली

हॉलिडे पर सेलिब्रिटीज की तरह आप भी ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट पजामा लुक

लाइफ़स्टाइल डेस्क। रिवर्स फैशन का दौर है जिसमें कोई भी चीज खराब नहीं होती है। फ्लोरल प्रिंट का दौर एक बार फिर दशकों बाद लौट आया है। यह फैशन इन दिनों ट्रेंड में है। आप विंटर में फ्लोरल ब्लेजर, समर के लिए स्टाइलिश फ्लोरल ड्रेस और घर के लिए कम्फी फ्लोरल पजामा ले सकते हैं। अगर आप कम्फर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो यह ट्रेंड आपको खूब पसंद आने वाला है। आज सेलिब्रिटीज से लेकर फैशन इंफ्लुएंसर तक सभी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। घरों में और बाहर दोनों जगह फ्लोरल पजामा पहनते हुए लोग देखे जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Boozy Button (@theboozybutton)

फ्लोरल पजामे के इस ट्रेंड पर बात करते हुए डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि जब इस साल वर्क फ्रॉम होम में पजामा ऑफिशियल अटायर बन गया तब डिजाइनरों को लगा कि हमें इसको थोड़ा और अलग बनाना चाहिए और फ्लोरल प्रिंट से ज्यादा बेहतर भला क्या होगा? सिद्धार्थ बंसल कहते हैं, “फ्लोरल प्रिंट ने इतने सिंपल और बोरिंग पजामे को भी इतना बेहतर लुक दिया है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabal Gurung (@prabalgurung)

स्टाइलिस्ट विक्रम सेठ के अनुसार, पजामा सेट के पॉपुलर होने का एक कारण सेलेब्रिटीज भी है, उनके द्वारा इन्हें बाहर पहना जा रहा है और इसीलिए यह और भी ज्यादा ग्लैमरस लगते हैं। विक्रम कहते हैं कि अगर आप इन सिल्क और साटन फैब्रिक वाले फ्लोरल पजामे को बाहर पहनना चाहते हैं तो आप इनके साथ ज्वैलरी, चैन, बेल्ट और सनग्लासेस पहन सकते हैं। आप अपने फ्लोरल पजामे के ओवरकोट पहनकर लेयरिंग भी कर सकते हैं। हील्स के साथ आपका ये लुक और भी बेहतरीन लगेगा।”

Related Articles

Back to top button