• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने कोरोना वैक्सीन की रणनीति पर की समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Pm Modi

Pm Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रमुख अधिकारियों संग बैठक की। पीएम मोदी ने इस बैठक में देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयार की जा रही रणनीति के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारत की वैक्सीन रणनीति और आगे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैक्सीन तैयार होने संबंधी जानकारी, वैक्सीन के अप्रूवल और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने बताया कि इस बैठक में कोरोना वैक्सीन दिए जाने की प्राथमिकता पर भी चर्चा की गई। ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वैक्सीन उपलब्ध होने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई।

Held a meeting to review India’s vaccination strategy and the way forward. Important issues related to progress of vaccine development, regulatory approvals and procurement were discussed. pic.twitter.com/nwZuoMFA0N

— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2020

बैठक में पीएम मोदी के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग, प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक, पीएमओ के अधिकारी और भारत सरकार के संबंधित विभागों के सचिव उपस्थित थे।

शराब के नशे में धुत पिता ने चाकू से गोदकर की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि  कोविड-19 वैक्सीन की प्राथमिकता के लिए कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है जिन्हें कोरोना की वैक्सीन पहले दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कोविड-19 वैक्सीन  वितरण की प्रक्रिया और वितरण को लेकर प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने वैक्सीन बनाने में जुटे इनोवेटर्स, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और फार्मा-कंपनियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि वैक्सीन के रिसर्च, विकास और विनिर्माण की सुविधा के लिए हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन रिसर्च और डेवेलपमेंट के लिए कोविड सुरक्षा मिशन के तहत 900 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है।

पासवान के निधन से खाली राज्यसभा सीट पर इस तारीख को होगा चुनाव, आयोग ने किया ऐलान

पीएम मोदी ने बैठक में वैक्सीन के आपात इस्तेमाल, वैक्सीन के निर्माण और संचालन के पहलूओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे देश और दूसरे अन्य देशों में कई वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में हैं। ऐसे में इन वैक्सीन के सफल होने पर देश के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल संबंधी प्रक्रियाओं को निपटाने के लिए तैयारियों पर भी बातचीत हुई।

बता दें कि भारत में कोरोना की पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है जिनमें से चार वैक्सीन दूसरे/तीसरे फेज में हैं जबकि एक वैक्सीन पहले/दूसरे फेज में है। बांग्लादेश, म्यांमार, कतर, भूटान, स्विट्जरलैंड, बहरीन, ऑस्ट्रिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने भारत में विकसित हो रही वैक्सीन में भागीदारी में गहरी रुचि दिखाई है।

Tags: corona vaccine trailCorona vaccine updatesCoronavirus UpdatesCOVID-19National newspm modi
Previous Post

सर्दी के मद्देनजर रैनबसेरों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध  कराएं जिला प्रशासन : योगी

Next Post

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
Next Post
shot to dead

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

यह भी पढ़ें

Bulldozers

प्रयागराज हिंसा: मुख्यारोपी के घर पर गरजा बाबा का बुलडोजर

12/06/2022
झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से तालाब बनी सड़कें, यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी

19/07/2020
Transfer

यूपी में 17 PPS अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version