• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकी मसूद अजहर के भाई ने कुछ इस तरह रची थी बड़े हमले की साजिश

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
abdul rauf asgar

abdul rauf asgar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। जम्मू कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में जैश ए मोहम्मद के चार आतंकी मार गिराए गए। पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआइ ने जैश-ए-मोहम्मद को पुलवामा हमले के पैमाने पर आत्मघाती हमले को अंजाम देने का काम दिया था, जिसके लिए सांबा सेक्टर में चार आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ करवाया गया था। 18 और 19 नवंबर को जम्मू क्षेत्र के नगरोटा के पास सुरक्षा बलों द्वारा चार आतंकी एक मुठभेड़ में मारे गए थे।

समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलवामा में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले को अंजाम देने का जिम्मा पाकिस्तान सेना की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा मौलाना मसूद अजहर के नेतृत्व वाले जैश-ए-मोहम्मद को दिया गया था। जिसमें उसका भाई अब्दुल रउफ असगर का प्रमुख हाथ था। उसने भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान के जैश के शकरगढ़ कैंप से चार जिहादियों का चयन किया था। हमले की योजना बनाने के लिए जैश में एक अन्य आतंकवादी काजी तरार को भी असगर के साथ सौंपा गया था।

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

सूत्रों ने बताया कि बहावलपुर में जैश मुख्यालय में एक बैठक भी हुई और इसमें अब्दुल रउफ असगर, काजी तरार और आईएसआइ अधिकारियों समेत जैश के आतंकी नेटवर्क के मौलाना अबु जुंदाल और मुफ्ती तौसीफ भी शामिल थे।

आतंकवादियों ने प्राप्त किया था खास प्रशिक्षण

प्रारंभिक योजना के बाद जैश की शकरगढ़ यूनिट को आतंकवादियों के चयन और उनके प्रशिक्षण सहित अंतिम तैयारियों को पूरा करने का काम सौंपा गया था। चार आतंकवादियों ने आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण प्राप्त किया और कश्मीर घाटी में भारतीय चौकियों को अधिकतम संभावित नुकसान पहुंचाने के लिए उपलब्ध गोलाबारी का उपयोग करने के लिए अभ्यास भी किया।

जैश के आतंकवादियों ने सांबा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने के लिए नदी के किनारे के क्षेत्र में नाले के नेटवर्क का इस्तेमाल किया और जम्मू संभाग के कठुआ की ओर सांबा से जाटवाल छह किलोमीटर दूर एक ट्रक में ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि जैश की घुसपैठ की ज्यादातर कोशिशें इसी सेक्टर में इसी तरह के रास्तों का इस्तेमाल करते हुए रात के 3-4 बजे के आसपास की गई हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के शकरगढ़ में जसीह आतंकी प्रशिक्षण शिविर हवाई दूरी के लिहाज से पिकअप प्वाइंट से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

बिजनेस शुरू करने के लिए अब महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन

आतंकियों के पास से बरामद हुआ था हथियारों का जखीरा

जब जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सुबह 4.45 बजे बान टोल प्लाजा के आसपास सैनिकों द्वारा ट्रक को रोक दिया गया, तो ट्रक चालक अंधेरे की ओर भाग गया, जबकि सेब के ट्रक में छिपे आतंकी घबरा गए और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई और चार आतंकी मार गिराए गए थे। भारतीय जवानों ने उनके पास से 11 AK राइफल, 23 ​​मैगजीन, 29 ग्रेनेड, 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर समेत सभी तरह के हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।

Tags: Abdul Rauf AsgarISIjaish e mohammedJaish e Mohammed headed by Maulana Masood AzharNagrota EncounterNagrota in Jammu sectornationalNational News national news hindi newsNEWSterror training camp in Pakistanterrorist Masood Azharआतंकी मसूद अजहरनरगोटा में आतंकियों की मुठभेड़
Previous Post

कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

Next Post

फिर से पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी की देखभाल के लिए मुंबई बुलाया मां को

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Main Slider

नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके किरदार अमर रहेंगे

08/10/2026
Main Slider

नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

08/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

आज GST परिषद की महाबैठक, CM नायब सिंह सैनी भी होंगे शामिल

08/10/2026
Next Post
Kapil Sharma

फिर से पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी की देखभाल के लिए मुंबई बुलाया मां को

यह भी पढ़ें

murder

रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

03/12/2021
Emmanuel Macron

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं इमैनुएल मैक्रों, भारत ने भेजा निमंत्रण

22/12/2023
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की लापरवाही से कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version