• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में भी सीएम योगी ने प्रदेश के विकास रफ्तार धीमी नहीं होने दी : पीएम मोदी

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, सोनभद्र
0
पीएम मोदी pm modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भी विकास कार्यों की रफ्तार योगी सरकार ने धीमी नहीं होने दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह खुद में बहुत बड़ी बात है। प्रदेश सरकार ने लाखों प्रवासियों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उनको रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे जल प्रबंधन और रखरखाव बढ़ेगा। मीरजापुर सौर उर्जा का केंद्र बन रहा है। यहां की जल समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उससे साफ पता चलता है कि सरकार सिर्फ लोगों की परेशानियों को समझती ही नहीं, बल्कि उसे दूर करने का काम भी करती है।

It's been over a yr of 'Har Ghar Jal' scheme. Over 2.60 cr families provided access to clean drinking water through taps at their homes. Projects started today will further speed it up: PM at foundation stone laying event of drinking water supply projects in Mirzapur, Sonbhadra pic.twitter.com/36uXOirwIv

— ANI (@ANI) November 22, 2020

यह बातें उन्होंने आज सोनभद्र में वर्चुअल माध्यम से हर घर नल योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कोरोना काल में यूपी सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 5555 करोड़ रुपए की हर घर नल योजना से तीन हजार गांवों के 41 लाख लोगों को सीधे नल से पानी मिलेगा, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। सोन, गंगा, बेलन, कर्मनाशा और शिप्रा जैसी नदियां होने के बाद भी बुंदेलखंड सूखा प्रभावित रहा है।

 

पानी की कमी के चलते यहां से पलायन भी हुआ। सरकार ने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम शुरू किया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने सोनभद्र जिले की 14 और मीरजापुर जिले की नौ पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस योजना से बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधे नल से पानी मिलेगा।

यूपी सरकार ने पाया इंसेफेलाइटिस पर काबू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर जो काबू पाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। विशेषज्ञ भी सरकार की प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं। सरकार को मासूम बच्चों के परिवारीजनों से जो आशीर्वाद मिल रहा है, उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

Previous Post

57 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव, LBSNAA 3 दिसंबर तक बंद

Next Post

गांव में गश्त तेज करें, अवैध शराब पर लगाएं पूरी पाबंदी : डीएम

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
illegal alcohol

गांव में गश्त तेज करें, अवैध शराब पर लगाएं पूरी पाबंदी : डीएम

यह भी पढ़ें

2 नवंबर से सभी माध्यमिक स्कूलों में दूरदर्शन से होगी पढ़ाई

30/10/2020

करवा चौथ पर फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी दुल्हन जैसी खूबसूरत

12/09/2025
Digital Birth Certificate

डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट की होगी शुरुआत, अब इन कामों में होगी आसानी

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version