• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सभासद ने अपने ही पार्टी के सांसद पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Writer D by Writer D
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया, राजनीति
0
dr. ramapati ram tripathi

dr. ramapati ram tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया से भाजपा सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी पर पार्टी के ही सभासद के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज तथा पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। हालांकि, डॉ. त्रिपाठी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। डॉ. त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पीड़ित भाजपा सभासद ने प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र लिख कर कथित घटना की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

विवाद देवरिया शहर में स्थित टाउन हाल में बने आडिटोरियम (प्रेक्षागृह) के नाम करण को लेकर है। जानकारी के अनुसार देवरिया शहर के वार्ड नम्बर-17 राघव नगर मोहल्ले के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता व सभासद आशुतोष तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका परिषद देवरिया के टाउन हॉल में बने आडिटोरियम हॉल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की थी।

कोरोना महामारी से नागरिकों और अर्थव्यवस्था को बचाने पर है मेरा जोर: पीएम मोदी

सभासद का आरोप है कि इस मामले में वर्तमान सांसद ने एक तथाकथित ठेकेदार के प्रभाव में मिली भगत करके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्थान पर आडिटोरियम का नाम देवरिया के पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह के नाम पर रखवा दिया।

सभासद ने अधिकारियों को भेजे गये पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 19 नवंबर को सांसद ने अपने आवास पर बुलाया तथा उनको विभिन्न प्रकार की धमकियां देते हुए इस मामले से हट जाने को कहा, लेकिन उनके द्वारा विरोध करने पर समर्थकों के साथ उन्होंने गाली गलौज किया। पत्र में यह भी आरोप है कि इस दौरान सांसद के एक समर्थक ने सभासद के ऊपर पिस्तौल तानकर जान से मारने की भी धमकी दी। सभासद आशुतोष तिवारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

वाहन चालक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आरोपी मुख्य आरक्षी निलंबित

सांसद ने लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है और उनका कहना है कि वे सभासद को अच्छी तरह से जानते पहचानते जरूर हैं, लेकिन इस तरह के मामले से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।  सांसद का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए भाजपा के इस तथाकथित कार्यकर्ता द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। इस प्रकरण पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह का कहना है कि टाउन हॉल में बने प्रेक्षागृह का नाम करण अभी नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि नाम करण के संबंध में पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुत्री कनक लता सिंह द्वारा उनके पिता के नाम पर प्रेक्षागृह का नाम रखने का प्रस्ताव दिया गया था जो निरस्त हो गया है।  नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इस प्रेक्षागृह का नाम रखने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।

Tags: bjpcrime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindipolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

बाग से जली हुई लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

एडम जाम्पा ने बताया , मैदान के बाहर कैसे करते हैं विराट कोहली बर्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
virat kohli

एडम जाम्पा ने बताया , मैदान के बाहर कैसे करते हैं विराट कोहली बर्ताव

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने बढ़ाया गन्ना मूल्य, बोले- समझता हूं किसानों का दर्द

30/11/2021
IAS PCS Transfer

यूपी में 6 IAS और 11 PCS के तबादले, इंद्रमणि त्रिपाठी बने विशेष सचिव नगर विकास

16/08/2020
डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version