Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रयागराजराजनीति

प्रयागराज में सीएम योगी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के यमुना पार गोहनिया में चल रही आरएसएस की बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह शिष्टाचार भेंट थी और उनका कार्यक्रम संघ के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।

सूर्यकुमार यादव ने किया कोहली से हुई मैदान पर जुबानी जंग को लेकर खुलासा

संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने लॉकडाउन के समय स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और संघ द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।  सरसंघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी प्रांत कार्यवाहों ने अपने अपने प्रांत में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और सह सरकार्यवाह मुकुंद जी के साथ ही अखिल भारतीय अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओक और अजीत महापात्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button