• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी में 100 से ज्यादा आए मेहमान तो लगेगा 25 हजार रुपए जुर्माना

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
25 हजार रुपए जुर्माना fined 25 thousand rupees

25 हजार रुपए जुर्माना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच देवउठनी एकादशी के बाद होने वाले विवाह समारोह शुरू होने जा रहा है। इससे राजस्थान में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि शादी-समारोह में 100 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हों। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि 100 से ज्यादा व्यक्ति शादी में एकत्रित होते है तो जुर्माना राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रूपए वसूला जाए।

समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर आउट, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा निरस्त

गहलोत ने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी बाजारों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि वहां हेल्थ प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि विवाह कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग नहीं जुटें। इसके लिए अधिकारी विवाह तिथि से पहले आयोजकों से समझाइश करें। आयोजकों द्वारा विवाह समारोह की वीडियोग्राफी करने को अनिवार्य किया जाए। साथ ही अधिक लोगों के एकत्र होने की सूचना या अंदेशा होने पर पुलिस एवं प्रशासन भी वीडियोग्राफी कराए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क न लगाने पर भी जुर्माना राशि बढ़ाकर 500 रुपए की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क न लगाने पर भी जुर्माना राशि बढ़ाकर 500 रुपए की गई है। जुर्माना राशि बढ़ाने तथा वीडियोग्राफी के इन निर्णयों के पीछे सरकार का मकसद राशि वसूलना या समारोह में व्यवधान डालना नहीं बल्कि भीड़ के एकत्र होने एवं मास्क न पहनने के कारण फैलने वाले कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों त्यौहारी सीजन, चुनाव, सर्दी के मौसम तथा विवाह आयोजनों के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही रिकवरी रेट के बेहतर होने तथा मृत्यु दर के नियंत्रित होने के कारण लोग मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल की पालना में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। हमें ऐसी स्थिति को रोकना होगा।

 

Tags: how many people can attend the wedding in RajasthanRajasthan informationRajasthan LockdownRajasthan marriage informationRajasthan wedding ceremonyराजस्थान जानकारीराजस्थान में शादी में कितने लोग आ सकते हैंराजस्थान मैरिज जानकारीराजस्थान लॉकडाउनराजस्थान शादी समारोह
Previous Post

समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर आउट, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा निरस्त

Next Post

‘सुहानी सी एक लड़की’ फेम राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई से की शादी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
suhani si ek ladki

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी ने ऑनस्क्रीन भाई से की शादी

यह भी पढ़ें

योगी कैबिनेट में बृजेश पाठक बने स्वास्थ्य मंत्री, स्वतंत्र देव जल शक्ति, देखें पूरी लिस्ट

28/03/2022
immunity

बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए इनका करें सेवन

27/02/2026
पीएम मोदी PM Modi

कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, न बरतें लापरवाही : पीएम मोदी

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version