• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस: नार्को टेस्ट के लिए चारों आरोपियों को लेकर गुजरात पहुंची CBI

Writer D by Writer D
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
Hathras Case

Hathras Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस के चर्चित गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों नार्को टेस्ट कराने के लिए सीबीआई अलीगढ़ जेल से गुजरात के गांधी नगर ले गयी है। वहां चारों आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा।

सीबीआई कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चारों आरोपियों को ट्रेन द्वारा बीती देर रात गांधीनगर ले गयी। चारों आरोपियों को जेल से बाहर निकालकर गांधीनगर ले जाने की प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात चारों आरोपी कड़ी सुरक्षा के बीच गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। सीबीआई कोर्ट के आदेश के बाद हाथरस से आई पुलिस फोर्स उनको अपने साथ लेकर गई है। नार्को टेस्ट होने के बाद उनको वापस अलीगढ़ जेल में बंद कर दिया जाएगा।

महंत गोपालदास को सांस लेने में तकलीफ बढ़ी, ऑक्सीज़न लेवल गिरा

इससे पहले गैंगरेप के मामले में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने का दावा करने वाला छोटू नाम का युवक नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार था। उसका कहना था कि सच सामने लाने के लिए वह टेस्ट के लिए तैयार है, साथ ही पीड़िता के परिजनों का भी टेस्ट होना चाहिए। उधर, छोटू की मां ने टेस्ट पर आपत्ति जताते हुए बेटे को नाबालिग बताया था और उसने अपने बेटे का नार्को टेस्ट कराने से मना कर दिया था।

चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में युवती के साथ हुई घटना के खुलासे के लिए सीबीआई लगातार जांच में जुटी है। घटना के वक्त पास के ही खेत में काम कर रहे एक युवक छोटू ने घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने का दावा किया था। इसका घर पीड़िता के घर से थोड़ी दूरी पर ही है। यही युवक घटना के तुंरत बाद पीड़िता के भाई को बुलाने के लिए उसके घर आया था। सीबीआई छोटू से कई बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई उससे 20 से अधिक बार पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक चारों आरोपियों को गुजरात ले जाया जा रहा है। चारों का नार्को टेस्ट कराने के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर आउट, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा निरस्त

उधर, हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा मारपीट के दौरान बर्बरता से हुई मौत के मामले में सीबीआइ अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी में है।

हाथरस में दीपावली से पहले लगातार 42 दिन तक इस केस के हर पहलू की बारीकी से जांच करने वाली सीबीआइ ने बूलगढ़ी गांव में एक बार सीन रिक्रिएशन भी किया था। पीड़ित पक्ष के साथ ही आरोपितों के घर पर कई बार पड़ताल करने वाली सीबीआइ ने बूलगढ़ी के साथ ही पास के गांवों में भी इस केस के बारे में पड़ताल की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के घर तक पास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सीबीआई की नजर है।

सीबीआई ने इस केस में हाथरस के डीएम तथा एसपी के साथ निलंबित एसपी व सीओ के साथ चंदपा थाना के सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। इसके साथ ही चंदपा के सीएचसी तथा अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से भी जांच एजेंसी ने इस केस के संबंध में गहन पड़ताल की है।

Tags: Allahabad hcAllhabad High Courtcbi in hathras casehahras cbi caseHathras caseHathras case probeHAthras cases Hathras rape casehathras kandhathras newsLucknow Newsup policeगुजरातनार्को टेस्टलखनऊ न्यूज़हाथरस कांडहाथरस केसहाथरस न्यूज
Previous Post

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ याद किए अपने बेबीमून के दिन

Next Post

फरार कुख्यात गैंगस्टर अनीश पासू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
gangster

फरार कुख्यात गैंगस्टर अनीश पासू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

यह भी पढ़ें

sundri

बाघिन सुंदरी की कैद से शिवराज चौहान दुखी, कहा- ओडिशा सरकार करे देखभाल

09/12/2020
किसानों की ट्रैक्टर परेड

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए ब्लू प्रिंट तैयार

25/01/2021
nida khan

‘तेरा सिर काटकर चौराहे पर लटका दूंगा’, आला हजरत खानदान की बहू निदा खान को मिली धमकी

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version