• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्वेलरी शॉप में घुस कर सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
murder

murder

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे  की फुटेज के आधार पर दावा किया कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वारदात  के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम बुलंदशहर के नरोरा में रहने वाले सर्राफा व्यापारी रोहताश वर्मा अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी तीन बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुस आए और उन्होंने वहां रखे जेवरात को लूटने का प्रयास किया। यह देख रोहताश वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

25 हजार का इनामी बदमाश एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दूसरा वांटेड अपराधी फरार

गोलियों की आवाज सुनकर वहां पहुंचे आस-पास के लोगों ने खून से लथपथ रोहताश वर्मा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। दुकान में घुसकर सर्राफा व्यापारी की हत्या से व्यापारियों में भय का माहौल है। रोहताश वर्मा की ज्वेलरी शॉप नरोरा थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है मगर फिर भी अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

घटनास्थल पर पहुंची सीओ ने ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों का शीघ्र पता लगाने का दावा किया है। सीओ डिबाई वंदना सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindimurderup news
Previous Post

चाय के साथ परोसें हरा मसाला कबाब

Next Post

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा……..

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
constable body found hanging

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा........

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं शहर की सौंदर्यता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: धामी

07/09/2025
Festivals

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं चार शुभ योग, इन राशियों को होगा लाभ

21/04/2024
Fire

फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो कांस्टेबल समेत नौ लोग घायल

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version