• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होमवर्क नहीं करने पर टीचर का टॉर्चर, जलाए चार वर्षीय मासूम के होंठ

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Teacher's torture

Teacher's torture

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के चाचरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में होमवर्क नहीं किए जाने पर चार वर्षीय बालिका का होंठ माचिस की तीली से दाग देने के आरोप में आज एक शिक्षिका के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि चार वर्षीय बालिका रिद्धि के दादा एवं किराना व्यवसायी रामेश्वर प्रजापति के शिकायत आवेदन पर आज शासकीय शिक्षिका हेमा ओमरे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है और इस प्रकरण को सेंधवा ग्रामीण थाना स्थानांतरित कर विवेचना आरम्भ की जायेगी।

दिल्ली दंगा: आरोपी फैजान की जमानत रद्द करने की दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज

चाचरिया के पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने शिकायत के आधार पर बताया कि एक निजी विद्यालय में के जी फर्स्ट की छात्रा रिद्धि और उसके बड़े भाई को कोरोना के चलते विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने की वजह से अभिभावकों ने एक शासकीय विद्यालय की शिक्षिका हेमा ओमरे के यहां ट्यूशन के लिए भेजना आरंभ किया था।

जहॉँ रिद्धि द्वारा कथित तौर पर होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने 19 नवंबर को बालिका के होंठ पर माचिस की तीली से दाग दिया जिसके चलते वह काफी घबरा गयी और उसे बुखार भी आ गया।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की हालत नाजुक, अभी भी वेंटिलेटर पर

भाई बहनों के घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद जब परिजन शिक्षिका से चर्चा करने गए तो शिक्षिका ने उनके सामने बालिका की पिटाई करते हुए कहा कि अनुशासन के लिए इस तरह की सख्ती आवश्यक है। शिक्षिका का उत्तर सुनने के बाद 21 नवंबर को चाचरिया पुलिस चौकी में शिकायत की गई।

दूसरी ओर शिक्षिका ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह बच्ची और उसके भाई को पढ़ाती हैं तथा होमवर्क नहीं करने की वजह उसे डाटा जरूर था। उन्होंने बताया कि उसके मना करने पर भी अभिभावक अनावश्यक रूप से उन्हें ट्यूशन के लिए भेज रहे थे।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति बाल न्यायालय बड़वानी को भी प्रेषित की जा रही है।

Tags: crime newscrime news in hindimadhya pradesh newsmp newsTeacher's torture
Previous Post

दिल्ली दंगा: आरोपी फैजान की जमानत रद्द करने की दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज

Next Post

यूपी में शादी समारोह में 100 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, बैंड और डीजे पर नहीं लगेगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
wedding

यूपी में शादी समारोह में 100 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, बैंड और डीजे पर नहीं लगेगी रोक

यह भी पढ़ें

Bribe

रिश्वतखोरी में जेई और दो लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

07/06/2024
pavitra punia

एक समय में दो लड़कों को डेट कर चुकी हैं पवित्रा पुनिया

07/10/2020
Republic Day

75वें गणतंत्र दिवस पर Google ने बनाया खास Doodle, यूजर्स को दिया ये स्पेशल मौका

26/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version