Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी पौत्र फरार

संपत्ति विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार को दो पौत्रों ने संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद बलदेव सिंह ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय राजपाल सिंह शिक्षक थे। उनके भाई के दो पौत्र मोनू और गोपाल उनके मकान के पड़ोस में ही रहते थे।

पत्नी, पति की संपत्ति नहीं, बल्कि उससे जुडकर मुक्कमल इकाई बननी है : कालिदास

मोनू और गोपाल के पिता रतनलाल और मां की मौत हो गई थी जिस कारण वे अपने पिता का मकान अपने नाम कराना चाहते थे, जो कि राजपाल सिंह के नाम पर था।  इसी विवाद को लेकर मोनू और गोपाल ने राजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button